जून 16, 2026 9:25 अपराह्न

views 50

केंद्र ने महाराष्ट्र पुलिस आधुनिकीकरण योजना को मंजूरी दी, 733 करोड़ रुपये से अधिक की लागत

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस की कानून प्रवर्तन क्षमताओं को बढ़ाने और उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए 733 करोड़ रुपये से अधिक की आधुनिकीकरण योजना को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना संयुक्त वित्तपोषण मॉडल के माध्यम से लागू की जाएगी। इसमें केंद्र सरकार कुल लागत का 60 प्रतिशत  और राज्य सरकार 40 प्रतिशत वहन करेगी। उन्होंने इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया...