अगस्त 8, 2026 3:52 अपराह्न
52
भाजपा ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। पार्टी सांसद तरुण चुघ ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था 'वेंटिलेटर पर' है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर, वकील, व्यापारी और अन्य लोग अपनी सुरक्षा के लिए माफियाओं को जबरन वसूली की रकम देने को मजबूर हैं। श्री तरुण चुघ ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को भारी वित्तीय कर्ज में धकेल दिया है, जिससे राज्य का कर्ज...