जुलाई 14, 2026 7:48 अपराह्न
21
श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की ईएसआई परियोजनाओं का उद्घाटन किया
श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज हैदराबाद के सनतनगर ईएसआईसी अस्पताल में 211 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक बाह्य रोगी विभाग-ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य मंत्री जी. विवेक वेंकटस्वामी भी मौजूद रहे। श्री मांडविया ने देश के विभिन्न हिस्सों में 650 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली छह अन्य ईएसआई परियोजनाओं का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से देशभर के 53 लाख लाभार्थियों को आईसीयू और एनआईसीयू सहित आधुनिक और निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं मिलेंग...