मई 30, 2026 5:44 अपराह्न
14
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उच्च स्तरीय कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय कांवड़ समिति का पुनर्गठन किया है। दिल्ली सरकार के संस्कृति और कानून मंत्री कपिल मिश्रा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विधायक अजय महावर, अनिल शर्मा, करनैल सिंह, संजय गोयल और उमंग बजाज को समिति का सदस्य बनाया गया है। नवगठित समिति के अध्यक्ष कपिल मिश्रा के नेतृत्व में जल्द ही जिला अधिकारियों, दिल्ली पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वा...