जून 27, 2026 9:25 अपराह्न

views 23

उत्तर प्रदेश के जेवर में 6,750 करोड़ रुपये की दो इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के जेवर में 6,750 करोड़ रुपये के दो बडी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। श्री वैष्णव ने कहा कि आने वाले वर्षों में जेवर इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए भारत के प्रमुख केंद्रों में से एक बनने के लिए तैयार है। परियोजनाओं के महत्व पर श्री वैष्‍णव ने कहा कि इन सुविधाओं में उन्नत मल्टी-लेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड -पीसीबी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा क...