अगस्त 11, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 85

जम्मू-कश्‍मीर: 10 हजार युवतियों ने सर्वाधिक संख्या वाला कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

      जम्मू-कश्‍मीर के बारामुला जिले में आयोजित सांस्‍कृतिक उत्‍सव 'कशूर रिवाज' में 10 हजार युवतियों ने अब तक का सर्वाधिक संख्या वाला कश्मीरी लोकनृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने अपना नाम यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम (यूआरएफ) में दर्ज करा दिया है। यह लोकनृत्य 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तुत किया गया। यह शानदार कार्यक्रम बारामुला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन के सहयोग से चिनार कोर की डैगर डिवीजन द्वारा आयोजित किया गया। उत्‍सव का आयोजन प्रोफेसर शौकत अली इंडोर...

अगस्त 11, 2024 11:40 पूर्वाह्न

views 56

कश्‍मीर घाटी में आयोजित किया गया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, कश्‍मीरी परंपराओं का किया गया प्रदर्शन

कश्‍मीर घाटी में कल एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समूचे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और कॉलेजों के युवाओं ने भाग लिया। इसका आयोजन भारतीय सेना की डैगर डिवीजन, पुनीत बालान समूह और बारामूला जिला प्रशासनिक एजेंसियों के सामूहिक प्रयासों से किया गया था। इसमें कश्‍मीर की आकर्षक परंपराओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का मुख्‍य आकर्षण संयुक्‍त रूप से विद्यार्थियों द्वारा राष्‍ट्रगीत की प्रस्तुति थी। इसके अलावा पारंपरिक नृत्य और संगीत सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प...

अगस्त 8, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 98

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटन में तेजी आई है और पर्यटन उद्योग को पर्यटकों की बढ़ती संख्या के लिए खुद को विकसित करने की आवश्यकता है। श्री शेखावत ने कहा कि महामारी की समाप्ति के बाद से पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में 15 प...

अगस्त 6, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 76

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 1,873 तीर्थयात्रियों का जत्था  

1,873 तीर्थयात्रियों का एक अन्‍य जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तड़के 69 वाहनों में रवाना हुए। इस जत्थे में 1,579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह जत्‍था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ जहां से वे पवित्र गुफा के लिए आगे की यात्रा करेंगे।    

अगस्त 4, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 69

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ 1,112 यात्रियों का जत्था

कश्‍मीर घाटी में श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए आज 1,112 यात्रियों का जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से रवाना हुआ। इनमें 910 पुरुष, 159 महिलाएं, 31 साधु और 12 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से 204 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते और 908 यात्री पहलगाम मार्ग से दर्शन करने जा रहे हैं।   जम्मू-कश्मीर में अब तक चार लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालु श्री अमरनाथजी के दर्शन कर चुके हैं। यह स्थान अनंतनाग ज़िले में तीन हज़ार 880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

अगस्त 3, 2024 1:00 अपराह्न

views 91

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम जम्मू कश्मीर जाएगी

  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्‍पतिवार से केंद्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर होगा। तीन दिन के दौरे में आयोग श्रीनगर में सभी राजनीतिक दलों से मुलाकात करेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी और केंद्रीय बल समन्वयक के साथ भी बैठक होगी। आयोग जिला निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षकों से भी मुलाकात करेगा।   जम्मू-कश्मीर में हाल के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के ब...

अगस्त 1, 2024 12:10 अपराह्न

views 82

जम्मू-कश्मीर:  निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों के स्थानांतरण का निर्देश दिया

जम्मू-कश्मीर में बहु-प्रतीक्षित विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपने गृह जिलों में कार्यरत अधिकारियों या पिछले चार वर्षों में किसी जिले में तीन वर्ष पूरे कर चुके अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। चुनाव निकाय ने मुख्‍य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि चुनावों के साथ सीधे जुड़े किसी भी अधिकारी को उसी जिले में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, अगर उन्‍होंने अपने गृह जिले या पिछले चार वर्षों के दौरान उसी जिले में तीन ...

अगस्त 1, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 53

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ 1,295 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,295 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 48 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्थे में 1,066 पुरुष, 182 महिलाएं, 42 साधु और चार साध्वियां शामिल थे। इनमें से 349 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 946 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 32 मिनट पर रवाना हुए। यहां से ये पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

जुलाई 30, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 67

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

  1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) शामिल थीं। इनमें से 377 तीर्थयात्री बालटाल बेस कैंप के लिए और 1100 पहलगाम बेस कैंप के लिए सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की अपनी आगे की यात्रा के लिए आगे बढ़ेंगे।

जुलाई 29, 2024 9:12 अपराह्न

views 52

जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित ‘किंगपिन’ की जमानत याचिका खारिज

  जम्मू-कश्मीर की एक विशेष अदालत ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित 'किंगपिन' की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग न केवल देश की वित्तीय प्रणाली के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक गंभीर खतरा है। आरोपी की जमानत याचिका पर भ्रष्टाचार निरोधक -जम्मू की विशेष न्यायाधीश बाला ज्योति ने कहा कि अदालत की दृढ़ राय है कि जांच अभी जारी है, इसके अलावा कई महत्वपूर्ण गवाहों से ईडी द्वारा पूछताछ की जानी बाकी है इसलिए याचिका सुनव...