जून 27, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 68

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल चंदनवाडी बेस कैंप का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है।   उपराज्यपाल ने अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं के साथ बातचीत की और शिविर और यात्रा मार्ग में भोजन और ठहरने के प्रबंध, स्वास्थ्य देखभाल, संपर्क, स्वच्छता, बिजली और पानी की आपूर्ति और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।   श्री सिन्‍हा यात्रा व्यवस्था की निगरानी रख रहे हैं और श्री अमरनाथ वार्षिक यात्रा से पहले प्रशासन, श्राइन बोर्ड, पुलिस और ...

जून 27, 2024 10:00 पूर्वाह्न

views 74

जम्मू-कश्मीर: पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विकास कॉन्क्लेव में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर को विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक बनाने में प्रशासन के स्थाई पर्यटन मॉडल विकसित करने के प्रयासों का उल्लेख किया। श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में पर्यटन उद्योग, फिल्म, व्यापार और यात्रा प्रबंधन एजेंसियों के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि क्षेत्र में कोविड महामारी उपरांत पर्यटन में अभूतपूर्व बढ़ोतरी रही है और विदेशों से आने वाले पर्यटकों में ...

जून 26, 2024 1:53 अपराह्न

views 70

जम्‍मू कश्‍मीर में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू, बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूचियों की जांच  

जम्‍मू कश्‍मीर में मतदाता सूचियों के संशोधन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बूथ स्‍तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूचियों की जांच करेंगे।   मतदाता 25 जुलाई से नौ अगस्त के बीच इन सूचियों पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। संशोधित मतदाता सूचियां 19 अगस्त तक प्रकाशित हो जाने की उम्मीद है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्देश के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में इस वर्ष सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराये जाने हैं।

जून 26, 2024 1:38 अपराह्न

views 76

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए यात्री निवास और जम्मू स्थित, अन्य यात्रा शिविरों में तथा शिविरों के आसपास त्रि-स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं।   जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रा और नियमित यातायात की सीसीटीवी कैमरों द्वारा निगरानी की जा रही है।   यात्रा का पहला जत्था 28 जून को जम्मू से रवाना होगा। यात्रा नुनवान-पहलगाम मार्ग से शुरू होगी। अनंतनाग जिले में बालटाल मार्ग से 29 जून से यात्रा की शुरुआत होगी।   यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। किसी...

जून 25, 2024 1:43 अपराह्न

views 73

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया

  जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी.के. बिरदी ने कल श्रीनगर में एक बैठक के दौरान श्री अमरनाथ यात्रा के शांतिपूर्ण संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया।   इस अवसर पर भाग लेने वाले अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक को संबंधित जिलों की विभिन्‍न आवश्यकताओं और इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था सहित सुरक्षा योजना की जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए वी.के. बिरदी ने सुरक्षा प्रयासों के समन्वय और परिचालन, प्राकृतिक और मानव नि...

जून 24, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 67

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद ने अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया

जम्मू-कश्मीर में कश्‍मीर स्वास्थ्य सेवा के निदेशक डॉक्टर मुश्ताक अहमद राथर ने इस महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए चंदनवाडी बेस कैंप अस्पताल से शेषनाग बेस कैंप अस्पताल तक दौरा किया।   इस दौरान उन्‍होंने पहलगाम अक्ष पर स्थित स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बेस अस्पताल चंदनवाडी, मिड पिस्सू, पिस्सू टॉप, मिड ज़ोजिबल, ज़ोजिबल, नागाकोटी और बेस हॉस्पिटल शेषनाग में सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक ने स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के सुचारू कामकाज क...

जून 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 100

जम्मू-कश्मीर: निर्वाचन आयोग राज्य में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया  

  निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को अद्यतन करने का निर्देश दिया है। अगले महीने की पहली तारीख निर्धारण तिथि होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है। इन राज्यों में मतदाता सूची का नवीनीकरण किया जा रहा है।  हरियाणा और महाराष्ट्र की मौजूदा विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल नवंबर में समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड में यह अगले वर्ष जनवरी में समाप्‍त होगा।जन प्रतिनिधित...

जून 21, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 93

जम्मू-कश्मीर: दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज पर आठ कोच वाली मेमू रेल का भारतीय रेलवे ने किया सफलतापूर्वक परीक्षण 

भारतीय रेलवे ने कल जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चिनाब ब्रिज पर आठ कोच वाली मेमू रेल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इससे रियासी से कश्मीर में बारामुला तक मार्ग पर रेल सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच 46 किलोमीटर लंबे विद्युतीकृत रेल पथ पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रायल परीक्षण किया गया।  दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेलवे पुल को पार करने वाली यह पहली रेल थी जो चिनाब नदी पर दुग्गा और बक्कल स्टेशनों के ब...

जून 20, 2024 1:50 अपराह्न

views 85

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए आज श्रीनगर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर आज दोपहर श्रीनगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कल श्रीनगर में आयोजित होने वाले दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी की यह पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है। श्रीनगर में विश्‍व विख्यात डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्‍मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कल योग कार्यक्रम में लगभग सात हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में योग दिवस का...

जून 16, 2024 1:20 अपराह्न

views 87

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें वे जम्मू-कश्मीर में हाल  में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला शामिल हैं।  बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक, सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और नामित सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय सशस्त्र बलों के महानिदेशक, जम्म...