सितम्बर 25, 2026 6:16 अपराह्न
35
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से अलग अर्मेनिया, बारबाडोस और इराक के विदेश मंत्रियों के साथ वार्ता की
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से अलग अर्मेनिया, बारबाडोस और इराक के विदेश मंत्रियों के साथ वार्ता की। डॉ. जयशंकर ने पनामा के राष्ट्रपति जोसे राउल मुलिनो से भी मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान, बारबाडोस के विदेश मंत्री क्रिस्टोफर पीटर सिंक्लेर और इराक के उप प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री फुआद हुसैन के साथ हुई बातचीत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्री...