मई 26, 2026 9:27 अपराह्न

views 19

भारत में इस्राएल के राजदूत रूवेन अज़ार ने दोनों देशों के विशेष संबंधों पर प्रकाश डाला

भारत में इस्राएल के राजदूत रूवेन अज़ार ने कहा है कि दोनों देशों के बीच एक विशेष और अनूठा संबंध है। भारत और इस्राएल की द्विपक्षीय साझेदारी सभ्यताओं के लचीलेपन, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, लोकतांत्रिक मानदंड, नवाचार, धार्मिक सहिष्णुता और समावेशी विकास जैसे छह मूल मूल्यों पर आधारित है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में रूवेन अज़ार ने कहा कि भारत और इस्राएल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं तथा दुनिया भर में बढ़ते आंतकवाद से मुकाबला जारी रखेंगे। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए श्री अज़...