दिसम्बर 12, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 69

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर मतदान

संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को लेकर आज मतदान हुआ। इसमें सभी बंधकों को तत्काल रिहा करने की भी मांग की गई है। 193 सदस्यीय विश्व संगठन में युद्धविराम के प्रस्ताव के पक्ष में 158 वोट डले। महासभा के प्रस्ताव बाध्यकारी नहीं होते हैं लेकिन इनका राजनीतिक महत्व होता है, जो युद्ध के बारे में वैश्विक दृष्टिकोण को दर्शाता है। महासभा ने फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी-यूएनआरडब्ल्यूए को भी ...

नवम्बर 28, 2024 12:08 अपराह्न

views 101

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ ICC के गिरफ़्तारी वारंट को इजरायल ने बताया बेबुनियाद

इस्राइल ने 2023-24 में गजा संघर्ष के दौरान युद्ध अपराधों के आरोपी पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्‍त करने की अपील अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय-आई सी सी से की है। ये वारंट आठ अक्‍तूबर 2023 और बीस मई 2024 के बीच मानवता के विरूद्ध किए गए अपराधों के मामले में जारी किये गये थे। इस्राइल की सरकार, देश के विरूद्ध पूर्वाग्रह से ग्रस्‍त होने का दावा करते हुए वारंट की वैधता और अंतर्राष्‍ट्रीय आपराधिक न्‍यायालय के अधिकार क्षेत...

अक्टूबर 27, 2024 6:32 अपराह्न

views 60

इजराइल में तल अवीव के उत्‍तर में एक बस स्‍टॉप पर एक ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचल कर घायल कर दिया

इजराइल में तल अवीव के उत्‍तर में आज गिलियट इंटरचेंज के एक बस स्‍टॉप पर एक ट्रक ने दर्जनों लोगों को कुचल कर घायल कर दिया। इजराइल की आपातकालीन और बचाव सेवा ने इसकी खबर दी है। इजराइल की राहत और बचाव सेवा, मैगन डेविड एडोम- एमडीए इस दुर्घटना की खबर मिलने के तुंरत बाद घटनास्‍थल पर राहत कार्य में जुट गई। लगभग 40 लोगों के यहां फंसे होने की आशंका है जबकि कुल 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों का ईलाज के लिए अब तक बेइलिंसन और इचिलोव अस्पताल में भेज दिया गया है।     इजराइल के अधिकारी इस घटना को संदिग्‍ध आंतकी हमल...

अक्टूबर 17, 2024 7:45 अपराह्न

views 79

इज़राइल के रक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने आज लेबनान में हिज़्बुल्लाह बटालियन कमांडर हुसैन मुहम्मद अवाडा को मार गिराया है

      इज़राइल के रक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंनेआज लेबनान में हिज़्बुल्लाह बटालियन कमांडर हुसैन मुहम्मद अवाडा को मार गिराया है। बल ने कहा कि अवाडा लेबनान के शहर बिंट जेबिल के पास के गांवों से इज़राइली क्षेत्र में प्रोजेक्टाइल हमलों की निगरानी करता था। कल से इज़राइल की सेना ने 45 से अधिक हिज़्बुल्लाह सदस्यों को मार गिराया है और 150 से अधिक लक्ष्यों को नष्ट कर दिया है। इसमें एक हथियार भंडारण, लांचर और अन्‍य सैन्य बुनियादी ढाँचा शामिल है।

अक्टूबर 6, 2024 8:27 अपराह्न

views 82

इस्रायल और हिजबुल्‍लाह के बीच हिंसक संषर्घ तेज   

  इस्रायल और हिजबुल्‍लाह के बीच हिंसक संषर्घ तेज होने के साथ ही इस्रायली-लेबनान सीमा पर तनाव खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है। चल रहे सैन्‍य अभियानों से व्‍यापक स्‍तर पर विस्‍थापन बढ रहा है और हताहतों की संख्‍या में वृद्धि हो रही है। हिंसा के मानवीय प्रभाव को लेकर अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय की चिंता में भी वृद्धि हुई है।         नागरिक क्षेत्रो में संघर्ष के गंभीर प्रभाव हुए हैं। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि अक्‍तूबर में तनाव बढने के बाद बेरूत के दक्षिणी इलाकों में रात भारी बमबार...

अक्टूबर 6, 2024 7:41 अपराह्न

views 14

इस्रायल पर हमास के घातक हमले की पहली वर्षगांठ पर दुनियाभर के प्रमुख शहरों में हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली

इस्रायल पर हमास के घातक हमले की पहली वर्षगांठ पर, गजा तथा पश्चिम एशिया में  हिंसा रोकने का आह्वान करते हुए शनिवार को दुनियाभर के प्रमुख शहरों में हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली। फ्लीस्‍तीन के समर्थकों ने मध्‍य लंदन में जलूस निकाला। इसके अलावा पेरिस, रोम, मनीला, केप टाऊन और न्‍यूयार्क शहर में भी प्रदर्शन की खबरें हैं। हमास के सात अक्‍टूबर 2023 को हमले के बाद संषर्घ बढ गया है। इस हमले में एक हजार 200 इस्रायली नागरिक मारे गए और अनेक बंधक बना लिये गये। इस्रायल की जबावी सैन्‍य कार्रवाई में ...

अक्टूबर 5, 2024 8:41 अपराह्न

views 60

अमेरिकी सेंट्रल कमांड बलों ने यमन के 15 हौती ठिकानों पर हमले शुरू किए

    इज़रायली सेना ने 7 अक्टूबर के हमलों की बरसी के आसपास कई मोर्चों पर अपने अभियान को बढ़ाने की योजना का संकेत दिया है। इसमें पिछले हफ्ते इज़राइल पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के लिए ईरान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण और गंभीर जवाबी कार्रवाई शामिल है। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इस सप्ताह की शुरुआत में हुए ईरानी हमले का जवाब देने की तैयारी चल रही है।       एक अलग घटनाक्रम में, अमेरिकी सेंट्रल कमांड बलों ने यमन के ईरानी समर्थित, हौती-नियंत्रित क्षेत्रों में 15 हौती ठिकानों पर हमले शुरू...

अक्टूबर 5, 2024 6:04 अपराह्न

views 82

इस्रायल के एक हमले में आज सुबह उत्‍तरी लेबनान के त्रिपोली शहर को निशाना बनाया गया  

  इस्रायल के एक हमले में आज सुबह उत्‍तरी लेबनान के त्रिपोली शहर को निशाना बनाया गया। इस्रायल और लेबनान में जारी तनाव के बीच यह पहली बार है जब इस शहर को निशाना बनाया गया है। दक्षिणी लेबनान में इस्रायली बलों का जमीनी हमले के प्रयास करने के कारण बेरूत के उपनगरों में सिलसिलेवार बमबारी की गई है। इस कारण क्षेत्र में तनाव में वृद्धि हो रही है।     इस्रायल ने लेबनान पर हवाई हमलों में वृद्धि की है। इस्रायल-लेबनान सीमा के पार अभियान का विस्‍तार करते हुए इस्रायल ने हिज्‍बुल्‍लाह के साथ सीमित गोलीबारी ...

सितम्बर 26, 2024 6:03 अपराह्न

views 33

अमेरिका, फ्रांस और उनके कुछ सहयोगियों ने इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई के बाद कल इज़राइल-लेबनान सीमा पर 21 दिनों के युद्धविराम का आह्वान किया

लेबनान में हाल ही में इजरायली हवाई हमलों में छह सौ से अधिक लोग मारे गए थे, इसके बाद लेबनान के सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल पर रॉकेट हमले किए थे। हालाँकि, अमेरिका, फ्रांस और उनके कुछ सहयोगियों ने इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लड़ाई के बाद कल इज़राइल-लेबनान सीमा पर 21 दिनों के युद्धविराम का आह्वान किया।     इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से बताया गया कि इजरायल रक्षा बलों को पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, बेर...

अगस्त 25, 2024 6:52 अपराह्न

views 53

हिजबुल्लाह ने अपने सैन्‍य कमांडर फौद शुकुर की हत्‍या की पृष्ठभूमि में इस्रायल पर जवाबी हमला किया है

      पश्चिम एशिया में बढते तनाव के एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम में हिजबुल्लाह ने अपने सैन्‍य कमांडर फौद शुकुर की हत्‍या की पृष्‍ठभूमि में इस्रायल पर जवाबी हमला किया है। 30 जुलाई को बेरूत के दक्षिणी क्षेत्र में शुकुर के मारे जाने के तीन सप्‍ताह से अधिक समय के बाद आज सुबह यह हमला किया गया।     हिजबुल्‍लाह द्वारा जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि लडाकों के एक समूह ने इस्रायली क्षेत्र पर बडी संख्‍या में ड्रोन और मिसाइल का इस्‍तेमाल करके इस हमले को अंजाम दिया। इस समूह ने हमले में हुई बर्बादी को ल...