जनवरी 11, 2026 9:05 अपराह्न

views 243

अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी और इस्राइल को निशाना बनाएगा: ईरानी संसद के अध्यक्ष

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि अगर अमरीका ईरान पर हमला करता है तो वह अमरीकी सेना और इस्राइल को निशाना बनाएगा। इस बीच, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बढ़ते राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों को दबाने पर ईरान पर हमला करने की एक बार फिर धमकी दी है। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे अमरीकी प्रशासन का हाथ होने का आरोप लगाया है।   प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़क...

जनवरी 7, 2026 10:09 अपराह्न

views 201

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को कतई बर्दाश्‍त न करने के अपने दृष्टिकोण को दोहराया है। दोनों देशों ने इस खतरे से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की उन्‍होंने  भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, गहरे आपसी विश्वास और दूरदर्शी दृष्टिकोण के आधार पर भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने...

नवम्बर 26, 2025 6:18 अपराह्न

views 95

भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का सामना कर रहे हैं: इस्राइल के महावाणिज्य दूत

मुंबई में इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने कहा है कि भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का भी सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने वर्षों तक हिंसा झेली है और अब आतंकवाद समर्थक देशों सहित जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। श्री रेवाच ने रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति और इस्राइल द्वारा अपने युद्ध अनुभव तथा तकनीकों को साझा करने की तत्परता पर बल दिया। उन्होंने भारत के दृढ़ समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए इस साझेदारी को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। मुंबई में इस्रा...

नवम्बर 20, 2025 6:48 अपराह्न

views 72

इस्राइल ने पांच सैनिकों सहित उत्तरी क्षेत्र के महत्‍वपूर्ण हथियार तस्‍करी नेटवर्क का खुलासा किया

इस्राइल ने पांच सैनिकों सहित  उत्तरी क्षेत्र के कई निवासियों वाले एक महत्‍वपूर्ण हथियार तस्‍करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस्राइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट, इस्राइली रक्षाबल और इस्राइल पुलिस के अनुसार  संदिग्‍ध लगातार सीरिया से लाए गए हथियारों को इस्राइल भेज रहे थे और उन्‍हें उत्तरी क्षेत्र के अपराधी तत्‍वों को सौंप रहे थे। तस्‍करी से लाए गए हथियारों में विस्‍फोटक, मिसाइल, एसॉल्‍ट राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद शामिल हैं।    

नवम्बर 19, 2025 11:08 पूर्वाह्न

views 119

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से इस्राइल की तीन दिन की यात्रा पर जाएँगे। यह यात्रा भारत और इस्राइल के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को रेखांकित करती है।  दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और निवेश के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री गोयल के साथ 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा। इसका संचालन सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और स्टार्ट-अप इंडिया द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्री गोयल इस्राइल के वरिष्‍ठ नेतृत्व...

नवम्बर 16, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 138

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन और इस्राइली पीएम नेतनयाहू ने गजा की स्थिति पर किया विचार-विमर्श

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कल फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया घटनाक्रम विशेष रूप से गजा की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया में घटनाओं को लेकर भी बातचीत हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेताओं ने गज़ा पट्टी में संघर्ष विराम समझौते को लागू करने और नज़र बंद लोगों की रिहाई पर भी विचार-विमर्श किया। संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी मिशन के इर्द-गिर्द बढ़ी कूटनीतिक गतिविधियों के बाद दोनों नेताओं की फोन पर ब...

सितम्बर 26, 2025 1:10 अपराह्न

views 84

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इस्राइल को वेस्‍ट बैंक पर कब्‍जा नहीं करने देंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह इस्राइल को वेस्‍ट बैंक पर कब्‍जा नहीं करने देंगे। श्री ट्रंप का यह बयान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू के आज न्‍यूयार्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में संबोधन के लिए अमरीका आने से पहले दिया।   विभिन्‍न देशों द्वारा फलीस्‍तीन को औपचारिक रूप से मान्‍यता देने के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के हाल के सम्‍मेलन में तनाव बढ गया है। श्री ट्रंप के बयान से इस्राइली सरकार स्‍तब्‍ध है। इस्राइल ने बार-बार कहा है कि फलीस्‍तीन को मान्‍यता...

सितम्बर 8, 2025 9:04 अपराह्न

views 88

इस्रायल: यरुशलम में गोलीबारी में छ: लोगों की मौत

इस्राइल के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह यरुशलम के एक बस स्‍टॉप पर हुई गोलीबारी में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए।   उत्तरी यरुशलम के व्यस्त चौराहे, रामोट जंक्शन पर दो फलिस्‍तीनी बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। यह लगभग एक वर्ष में शहर में हुआ सबसे घातक हमला है।   इस्राइल की पुलिस ने कहा कि हमलावर वाहन से आए और बस स्‍टॉप पर खड़े लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। एक सुरक्षा अधिकारी और नागरिकों द्वारा जवाबी गोलीबारी के बाद दोनों संदिग्धों को घटनास्थल पर ही गोली मार दी ...

सितम्बर 8, 2025 7:51 अपराह्न

views 152

भारत और इज़राइल ने द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और इस्रायल ने आज नई दिल्ली में आपसी निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और इस्रायल के वित्त मंत्री बेज़ेलेल स्मोट्रिच ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।   इस समझौते से निवेश को बढ़ावा मिलने, निवेशकों को अधिक सुरक्षा प्रदान करने, मध्यस्थता से एक स्वतंत्र विवाद समाधान व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करके व्यापार और आपसी निवेश को प्रोत्‍साहन मिलने की संभावना है।   इसमें निवेश को ज़ब्त होने से बचाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सुचारू हस्तांतरण तथा नुकसान की भरपाई के प्रावध...

अगस्त 16, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 93

भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता

भारत की अंकिता ध्यानी ने इस्राइल में ग्रैंड स्लैम जेरूसलम एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की दो हजार मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। 23 वर्षीय अंकिता ने 6 मिनट 13 दशमलव नौ-दो सेकंड समय के साथ पारुल चौधरी के पिछले 6 मिनट 14 दशमलव तीन- आठ सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा। इस जीत से अंकिता की अगले महीने तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए विश्व रैंकिंग कोटा से तीन हजार मीटर स्टीपलचेज़ के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।