अगस्त 28, 2026 8:37 अपराह्न

views 18

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हितों से समझौता न करने का आश्वासन दिया

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार उनके हितों से कोई समझौता नहीं करेगी और किसी भी देश के साथ किए गए हर समझौते में किसानों के कल्याण को सर्वोपरि रखा जाएगा। आज अमृतसर जिले के बाबा बकाला में रखार पुण्य कार्यक्रम के दौरान किसानों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दल यह झूठा प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के खिलाफ समझौते कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं है...