अगस्त 20, 2026 2:11 अपराह्न

views 71

सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी ‘उद्योग’ की व्यापक परिभाषा, 1978 के बेंगलुरु जलापूर्ति फैसले को सही ठहराया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि 1978 के ऐतिहासिक बेंगलुरु जलापूर्ति फैसले में ‘उद्योग’ की दी गई व्यापक परिभाषा ही औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के अन्‍तर्गत सही व्याख्या है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने बहुमत से यह फैसला सुनाया। पीठ ने कहा कि यह व्यापक परिभाषा उन संस्थानों पर लागू होगी, जहां नियोक्ता और कर्मचारी के बीच संबंध मौजूद हैं।     सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्पष्ट किया कि भविष्य के विवादों पर औद्योगिक संबंध संहिता, 2020 लागू होगी। न्‍यायालय ने ...