जून 9, 2026 9:35 अपराह्न

views 43

भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत की विदेश नीति उसके मूल राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्‍होंने कहा कि विदेश नीति और कूटनीति सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्रीय विकास पर केंद्रित सरकार की प्राथमिकताओं के साथ एकीकृत हो गई हैं। डॉ. जयशंकर ने डीडी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ केवल सीमाओं की रक्षा करना नहीं है, बल्कि इसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, स्वास्थ्य, उर्वरक और साइबर सुरक्षा भी शामिल है। डॉ. जयशंकर न...