दिसम्बर 9, 2025 5:22 अपराह्न

views 76

भारत और ब्रुनेई ने हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थि‍रता और नियम आधारित व्‍यवस्‍था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहरायी

भारत और ब्रुनेई ने आज हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थि‍रता और नियम आधारित व्‍यवस्‍था बनाए रखने के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहरायी। नई दिल्ली में रक्षा सहयोग के बारे पर संयुक्‍त कार्यदल की पहली बैठक में, दोनों पक्षों ने रक्षा भागीदारी के क्षेत्र में बढ़ती रफ़्तार का स्वागत किया और संयुक्‍त कार्यदल व्‍यवस्‍था के तहत सहयोग के लिए एक संस्‍थागत रोडमैप लागू करने पर सहमति जताई। बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान और संयुक्‍त प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा सहयोग और मानवीय सहायता जैसे विषय...

दिसम्बर 5, 2025 8:17 अपराह्न

views 105

भारत–रूस ने द्विपक्षीय कृषि व्यापार बढ़ाने पर सहमति जताई

भारत और रूस खाद्यान्न और बागवानी निर्यात में नए अवसर तलाशने के लिए द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रूस की कृषि मंत्री ओक्साना लुट के बीच कल हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने माना कि भारत-रूस के संबंध विश्‍वास, मित्रता और परस्‍पर सहयोग पर आधारित है। इस बैठक में बढ़ते द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार का उल्‍लेख किया गया। फिलहाल द्विपक्षीय कृषि व्‍यापार लगभग तीन अरब पचास करोड़ डॉलर का है। श्री चौहान ने संतुलित ...

दिसम्बर 2, 2025 9:17 अपराह्न

views 134

रूस राष्ट्रपति की नई दिल्‍ली यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा के दौरान दोनों देश कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। दिल्‍ली में एक ऑनलाइन संवाददाता सम्‍मेलन में श्री पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि मिसाइल रक्षा प्रणाली एस-400 और लड़ाकू विमान एसयू-57 राष्ट्रपति की यात्रा के एजेंडे में शीर्ष पर हैं। उन्‍होंने कहा कि श्री पुतिन की भारत यात्रा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। श्री पुतिन रूस में भारतीय आयात बढ़ाने की संभावनाओं पर संयुक्त रूप से विचार कर रहे हैं। श्री पेसकोव ने बताया कि दोनो...

नवम्बर 26, 2025 10:23 अपराह्न

views 841

भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी

भारत को 2030 के राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के तौर पर कन्फर्म किया गया है। ग्‍लासगो में राष्‍ट्रमंडल खेल आमसभा में आज भारत के नाम पर मुहर लगी।   2030 के राष्‍ट्रमंडल खेल भारत के अहमदाबाद शहर में आयोजित किए जाएंगे।   अहमदाबाद के अलावा नाइजीरिया का अबुजा शहर मेजबानी की दौड़ में शामिल था, लेकिन भारत बाजी मारने में सफल रहा। राष्ट्रमंडल खेल महासभा में 74 राष्ट्रमंडल सदस्य देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भारत की 2030 की दावेदारी का अनुमोदन किया।   भारत दूसरी बार राष्‍ट्रमंडल खेल...

नवम्बर 26, 2025 9:15 अपराह्न

views 93

भारत ने पाकिस्तान की हालिया टिप्पणियों के लिए उसकी कड़ी आलोचना की

भारत ने राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह पर पाकिस्तान की हालिया टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ज़ोर देकर कहा है कि पड़ोसी देश को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज शाम नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "नई दिल्ली इन टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करता है।   उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसका कट्टरता, दमन और अल्पसंख्यकों के साथ व्यवस्थित दुर्व्यवहार का गहरा दागदार रिकॉर्ड है। उन्होंने पाकिस्तान ...

नवम्बर 26, 2025 7:40 अपराह्न

views 132

भारत और वेनेजुएला ने व्यापार, स्वास्थ्य और औषधि सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति व्यक्त की

भारत और वेनेजुएला ने व्यापार, स्वास्थ्य और औषधि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृषि और विकास साझेदारी सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की है। पांचवां भारत-वेनेजुएला विदेश कार्यालय परामर्श आज नई दिल्ली में आयोजित हुआ। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) पी. कुमारन और वेनेजुएला की उप-विदेश मंत्री तातियाना जोसेफिना पुघ मोरेनो ने की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने क्षेत्रीय...

नवम्बर 26, 2025 6:18 अपराह्न

views 79

भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का सामना कर रहे हैं: इस्राइल के महावाणिज्य दूत

मुंबई में इस्राइल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने कहा है कि भारत और इस्राइल आतंकवाद के साथ भ्रामक आख्यानों का भी सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने वर्षों तक हिंसा झेली है और अब आतंकवाद समर्थक देशों सहित जटिल सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। श्री रेवाच ने रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रगति और इस्राइल द्वारा अपने युद्ध अनुभव तथा तकनीकों को साझा करने की तत्परता पर बल दिया। उन्होंने भारत के दृढ़ समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए इस साझेदारी को एक ऐतिहासिक क्षण बताया। मुंबई में इस्रा...

नवम्बर 26, 2025 4:15 अपराह्न

views 99

संविधान ज्ञान से उत्पन्न हुआ है और यह भारत की आत्मा है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर देश की यात्रा समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों से प्रेरित है। आज दिल्ली विधानसभा में संविधान दिवस समारोह के दौरान कॉफ़ी बुक टेबल का शुभारंभ करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान ज्ञान से उत्पन्न हुआ है और यह भारत की आत्मा है।   इसके अलावा, श्री राधाकृष्णन ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और यहां के 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने की सरकार की ह...

नवम्बर 25, 2025 9:54 अपराह्न

views 197

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भूटान में 17 दिनों की प्रदर्शनी के बाद भारत आए

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भूटान में 17 दिनों की प्रदर्शनी के बाद भारत लौट आए हैं।   केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पवित्र अवशेषों की वापसी यात्रा में उनके साथ थे और उन्होंने भूटान के नेतृत्व और जनता के प्रति उनकी गर्मजोशी, भक्ति और औपचारिक सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।   मंत्री ने कहा कि पवित्र अवशेषों के प्रति भूटान की गहरी श्रद्धा दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे सद्भाव को प्रेरित करती है।   अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महानिदेशक अभिजीत हलदर, भिक्षुओं और संस्कृति मंत्रालय तथ...

नवम्बर 25, 2025 9:46 अपराह्न

views 214

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रन का दिया लक्ष्‍य, खेल समाप्‍त होने तक भारत के 27 रन पर 2 विकेट गिरें

गुवाहाटी में दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 549 रन का लक्ष्‍य दिया है। चौथे दिन का खेल समाप्‍त होने तक भारत ने दो विकेट पर 27 रन बनाए।   भारत को जीत के लिए अब भी पांच सौ 22 रन की जरूरत है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन पर घोषित कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में चार सौ नवासी रन और भारत ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे।