जुलाई 13, 2024 9:45 पूर्वाह्न

views 50

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच चौथा टी-20 क्रिकेट मैच आज हरारे में खेला जाएगा,  श्रृंखला में दो-एक से आगे है भारत 

  भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच चौथा टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज हरारे में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत दो-एक से आगे है। शुभमन गिल के नेतृत्व में पहले मैच में भारत को जिम्‍बाब्‍वे से 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत ने अगले दोनों मैच जीतकर श्रृंखला में दो-एक की बढ़त ले ली थी।    दूसरे मैच में भारत ने मेजबान टीम को 100 रन से करारी शिकस्‍त दी थी। वहीं, तीसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे 23 रन से हार गया था।श्रृंखला का पांचवा और अंतिम मैच हरारे में ही कल खेला जाएगा। 

जुलाई 12, 2024 1:34 अपराह्न

views 48

पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए भारत और भूटान

भारत और भूटान पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में वायु गुणवत्ता, वन, वन्यजीव प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। भूटान के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने वायु गुणवत्ता, जलवायु परिवर्तन, वन, प्राकृतिक संसाधन, वन्य जीवन और नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।      श्री सिंह ने भारत क...

जुलाई 12, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 63

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया, माना जा रहा है पेपर लीक का सरगना 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे नीट पेपर लीक मामले का सरगना माना जा रहा है, उसे उन्हें 10 दिनों के लिए सी.बी.आई. की हिरासत में भेज दिया गया है। वह इस रैकेट के एक अन्य प्रमुख व्यक्ति संजीव मुखिया से भी जुड़ा हुआ है, जो दो दशकों से घोटाले में शामिल है और फरार है। रॉकी की गिरफ्तारी से सी.बी.आई. को जांच में मदद मिल सकती है।    जांच एजेंसी ने अब तक झारखंड के हजारीबाग के स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य सहित समेत 12 लोगों को...

जुलाई 12, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 173

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी किया भारतीय टीम के आगामी दौरे के लिए विवरण, इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका का दौरा करेगी भारतीय पुरुष टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26, 27 और 29 जुलाई को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैच से होगी। इसके बाद 1, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।      भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने की 22 तारीख को श्रीलंका पहुंचेगी। नवनियुक्त प्रमुख कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत का यह पहला टूर्नामेंट है। हालांक...

जुलाई 11, 2024 9:24 पूर्वाह्न

views 45

भारतीय दूतावास की सहायता से आज यूएई से भारत लौटेंगे गंभीर हृदयाघात से पीड़ित सिबिमोन बाबू

  अबू धाबी के भारतीय दूतावास ने संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) में कार्यरत भारतीय नागरिक सिबिमोन बाबू के गंभीर हृदयाघात के कारण उनके स्‍वदेश भेजने में सहायता करने में हस्तक्षेप किया है। श्री सिबिमोन बाबू इस वर्ष की शुरुआत में रोजगार की तलाश में यात्रा वीजा पर संयुक्‍त अरब अमीरात गए थे। उन्हें एक स्‍थानीय रेस्त्रां में एक वेटर की नौकरी मिल गई। लेकिन आवासीय वीजा मिलने से पहले उन्हें 22 अप्रैल 2024 को एक गंभीर हृदयाघात हुआ। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अबू धाबी के क्लीवलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...

जुलाई 10, 2024 8:48 अपराह्न

views 54

भारत ने आज हरारे में तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हरा दिया

भारत ने आज हरारे में तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 66 और ऋतुराज गायकवाड ने 49 रन बनाये। वॉशिंगटन सुन्‍दर ने तीन जबकि आवेश खान ने दो और खलील अहमद ने एक विकेट लिया। पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने दो-एक से आगे है।

जुलाई 10, 2024 2:05 अपराह्न

views 59

वर्चुअल माध्‍यम से हुई भारत, फ्रांस और यूएई के फोकल प्वाइंट्स की बैठक

    भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फोकल प्वाइंट्स की बैठक आज वर्चुअल माध्‍यम से हुई। इस बैठक में फरवरी 2023 में संयुक्त रूपरेखा पर बनी सहमति के अनुसार त्रिपक्षीय सहयोग की प्रगति पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, नवाचार, ऊर्जा, पर्यावरण, संस्‍कृति, शिक्षा और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान सहित सहयोग शामिल है। 

जुलाई 10, 2024 10:17 पूर्वाह्न

views 76

रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी की भारत की मांग पर सहमत हुआ रूस

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि रूसी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में कार्यरत भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने और उनकी स्वदेश वापसी की भारत की मांग पर रूस सहमत हो गया है। श्री क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन भारतीय नागरिकों को जल्द छोड़े जाने का मुद्दा मजबूती से उठाया है जिन्हें गुमराह करके रूसी सेना की सेवा में शामिल किया गया था। बताया जाता है कि श्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनके विश्राम गृह में रात्रिभोज के अवसर पर अनौपचारिक बा...

जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 75

महिला क्रिकेट: तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर टी-20 में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हासिल की है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने 85 रनों का लक्ष्य केवल 10 ओवर और पांच गेंदों में हासिल कर लिया। इससे पहले 2021 में भारतीय टीम ने 11 ओवर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत हासिल की थी। कल हुए मैच में शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने श्रृंखला एक-एक स...

जुलाई 10, 2024 10:16 पूर्वाह्न

views 52

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज शाम हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। यह मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं। शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत की युवा टीम आज का मैच जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाने का प्रयास करेगी। श्रृंखला के पिछले मैच में अभिषेक शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से करारी शिकस्त दी थी। वहीं सबसे पहले मैच में मेजबान टीम से केवल 13 रनों से हुई हार के बाद भारत...