जुलाई 27, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 60

भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता की कमान संभाली

  भारत ने एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता संभाल ली है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम में कमी और जलवायु अनुकूल निर्माण में सहयोग तथा कार्यान्वयन पर केंद्रित यह केन्‍द्र एक स्वायत्त अंतरराष्ट्रीय संगठन है। आठ पड़ोसी देशों  बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, श्रीलंका और थाईलैंड के साथ भारत इस संगठन का संस्थापक सदस्य है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने वर्ष 2024-25 के लिए थाईलैंड के बैंकॉक में चीन से इस स...

जुलाई 26, 2024 1:22 अपराह्न

views 58

भारत बन गया है दुनिया का औषधालय, विश्‍व की सबसे किफायती तथा सस्‍ती दवाओं का कर रहा है उत्‍पादन:  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

  स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत, दुनिया का औषधालय बन गया है और विश्‍व की सबसे किफायती तथा सस्‍ती दवाओं का उत्‍पादन कर रहा है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का उत्तर देते हुए श्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने देश के फार्मास्युटिकल उद्योग को सशक्त बनाने के लिए अनेक उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार पुर्नोत्थान फार्मास्यूटिकल्स प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता योजना के तहत दवा बनाने वाली इकाइयों को हरसंभव सहायता दे रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि...

जुलाई 26, 2024 1:15 अपराह्न

views 69

आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

      विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज वियनतियाने में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि आसियान भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और 'इंडो पैसिफिक के दृष्टिकोण' की आधारशिला है।

जुलाई 26, 2024 12:49 अपराह्न

views 76

भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से की जाएगी शुरू 

  देश की कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सेवा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से शुरू की जाएगी। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि निर्यात-आयात सह घरेलू कृषि वस्तु-आधारित प्रसंस्करण और भंडारण सुविधा की विस्तार परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। उन्‍होंने बताया है कि इस योजना पर सार्वजनिक और निजी भागीदारी के तहत 284 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। श्री सोनोवाल ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वित होने पर समग्र क...

जुलाई 26, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 35

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग 

  व्हाइट हाउस ने सूचित किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने वॉशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि श्री बाइडन राष्‍ट्रपति चुनाव की दौड़ में नहीं हैं, इसलिए वह ऐसे अनेक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं जिनमें पहले उनका जाना तय नहीं था। भारत इस वर्ष क्‍वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। क्‍वाड देशों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत ...

जुलाई 25, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 60

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कल शाम नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद श्री मोदी ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने परस्पर लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की तत्परता का स्वागत किया।   विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री के रूप में पहली भारत यात्रा में श्री लैमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। श्री लैमी ने विदेश मंत्री डॉक्...

जुलाई 25, 2024 12:22 अपराह्न

views 63

पेरिस ओलंम्पिक 2024 में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे भारतीय खिलाड़ी

भारत आज से पेरिस ओलंम्पिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। हालांकि, ओलंम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह कल होगा। तीरंदाजी के व्‍यक्तिगत रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, भजन कौर, बी. धीरज, तरुण दीप रॉय और प्रवीण जाधव चुनौती पेश करेंगे। भारतीय दल की नजर ओलंम्पिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में पदक जीतने पर रहेगी। अन्‍य चरण 28 जुलाई से चार अगस्त के बीच होंगे। महिला रैंकिंग राउंड भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे से जबकि पुरुष रैंकिंग राउंड पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। भारत ओलंम्पिक ख...

जुलाई 25, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 69

अत्यंत महत्वपूर्ण हैं भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध: विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनमें अपार संभावनाएं हैं। कल दिल्ली में ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक में डॉ. जयशंकर ने जोर देकर कहा कि वैश्विक मामलों में दोनों देशों की विभिन्न तरीकों से उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि वैश्विक मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और ब्रिटेन का मिलकर काम करना आवश्यक है।  

जुलाई 21, 2024 1:32 अपराह्न

views 55

तेरह भारतीयों लाओस में साइबर घोटाला केन्‍द्रों से निकालकर स्‍वदेश वापसी सुनिश्चित की- भारतीय दूतावास

    लाओस में भारतीय दूतावास ने तेरह भारतीयों को साइबर घोटाला केन्‍द्रों से निकालकर उनकी सुरक्षित स्‍वदेश वापसी सुनिश्चित की है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में जानकारी दी है कि वह अब तक 518 भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकाल चुका है। इस मामले में सहयोग के लिए दूतावास ने लाओस के अधिकारियों को धन्‍यवाद किया। दूतावास ने लाओस आने वाले भारतीय कामगारों से आग्रह किया है कि वे साइबर ठगों के फर्जी और अवैध नौकरियों के झांसे में आकर अपनी सुरक्षा को जोखिम में न डालें। 

जुलाई 21, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 56

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों पश्चिम और मध्य भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने अगले चार दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश, यानम और तेलंगाना में आज भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली में भी आज हल्की वर्षा हो सकती है।     राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक तेज वर्षा और दिल्‍ली में आज हल्की वर्षा की संभावना है।