अगस्त 7, 2024 2:50 अपराह्न
96
पेरिस ओलंपिक-2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में महिला पहलवान विनेश फोगाट कुछ ग्राम से अधिक वजन होने के कारण 50 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती की फाइनल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दी गई हैं। भारतीय ओलंपिक संघ ने एक वक्तव्य में कहा कि रात में टीम द्वारा किए गए प्रयासों के बावजूद आज सुबह फोगाट का वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इससे पहले विनेश फोगाट ने विश्व की नंबर एक और टोक्यो 2020 की चैम्पियन जापान की पहलवान यू सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।...