अप्रैल 20, 2026 8:38 अपराह्न
72
भारत-कोरिया वार्ता में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, कई क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर सहमति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच हुई वार्ता के दौरान भारत और दक्षिण कोरिया ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी में हुई समग्र प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, वित्तीय सेवाओं, जहाज निर्माण, ए आई, ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण और उभरती प्...