सितम्बर 11, 2025 3:56 अपराह्न
36
भारत और मॉरीशस ने समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी देशों के रूप में समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी की चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। श्री मिसरी ने कहा कि मॉरीशस भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और "महासागर" विजन का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध सांस्कृतिक, सभ्यतागत और जातीय बंधनों में निहित अनूठा संबंध है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन संबंधों, बढ़ते व्यापार, आर्थ...