सितम्बर 11, 2025 3:56 अपराह्न | India and Mauritius

printer

भारत और मॉरीशस ने समुद्री सुरक्षा और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी देशों के रूप में समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती और मादक पदार्थों की तस्करी की चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। श्री मिसरी ने कहा कि मॉरीशस भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और “महासागर” विजन का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध सांस्कृतिक, सभ्यतागत और जातीय बंधनों में निहित अनूठा संबंध है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन संबंधों, बढ़ते व्यापार, आर्थिक, वित्तीय और निवेश संबंध और विकासात्मक साझेदारी पर आधारित है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम उत्‍तरदाता और सुरक्षा प्रदाता रहा है और मॉरीशस भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी साझेदारी है जो विकास सहयोग, समुद्री सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा विकास सहित कई क्षेत्रों में विकसित हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला