अगस्त 21, 2026 1:53 अपराह्न

views 73

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शिमला में शुरू

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज हंगामे के बीच शुरू हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।      मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सत्तारूढ़ दल के सदस्य और अन्‍य मंत्री भी अपनी ...