सितम्बर 15, 2026 7:44 अपराह्न

views 229

हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र में लगाए जाएंगे 775 एएनपीआर कैमरे

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा नंबर प्लेट की पहचान करने वाले ऑटोमेटेड- एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में कुल 775 कैमरे लगाए जाएंगे, जिन पर लगभग 41 करोड़ 74 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। श्री विज ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल 'वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग’ के निर्देशों के अनुसार लागू की...