फ़रवरी 27, 2025 12:19 अपराह्न

views 89

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मु स्मारक के प्रमुख स्‍थलों के साथ-साथ एकता नगर परिसर का भी दौरा करेंगी। अपनी चार दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति का अहमदाबाद और गांधीनगर में दो दीक्षांत समारोहों में भाग लेने और कच्छ जिले के प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।      एकता नगर से राष्ट्रपति अहमदाबाद जाएंगी जहां वह राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत ...

फ़रवरी 19, 2025 8:45 पूर्वाह्न

views 72

गुजरात: राज्‍यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

  गुजरात विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र का आरम्‍भ राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगा। राज्‍य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई कल बजट पेश करेंगे। इस सत्र में चार विधेयक पेश किये जाने की संभावना है। बजट सत्र 28 मार्च को संपन्‍न होगा।

फ़रवरी 18, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 108

गुजरात में आज की जाएगी स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना  

    गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज की जाएगी। जूनागढ़ नगर निगम, 66 नगर पालिकाओं, तीन तालुका पंचायत और विभिन्न स्थानीय निकायों के मध्यावधि और उपचुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 5084 उम्मीदवारों का भाग्‍य ईवीएम में बंद है।   राज्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, जूनागढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 44 दशमलव तीन, दो प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 66 नगर पालिकाओं के चुनाव के लिए 61 दशमलव छह, पांच प्रतिशत और तालुका पंचायत चुनाव में 65 दशमलव शून्‍य सात प्रतिशत मतदान हुआ। हमारे संवाददाता ने बताया कि म...

सितम्बर 15, 2024 8:51 अपराह्न

views 76

पीएम मोदी कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर पहले तीन दिन की गुजरात यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री कल अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण में चलने वाली मेट्रो रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। यह मेट्रो रेल अहमदाबाद और गांधीनगर को जोड़ेगी। श्री मोदी महात्मा मंदिर में नवीकरणीय ऊर्जा सम्‍मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों से मिलेंगे।  बाद में, प्रधानमंत्री दोपहर को अहमदाबाद में 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की जन केंद्रित कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घ...

सितम्बर 13, 2024 7:35 अपराह्न

views 64

बाढ़-प्रभावित जिलों में नुकसान की समीक्षा के लिए गुजरात रवाना हुआ केंद्र-सरकार का सात-सदस्‍यीय दल

केंद्र सरकार का एक सात-सदस्‍यीय दल गुजरात के बाढ़-प्रभावित जिलों में बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा के लिए गया हुआ है। आज जामनगर पहुंचने के बाद दल ने अधिकारियों से मुलाकात की और राहत के उपायों  तथा फसलों के नुकसान की जानकारी प्राप्‍त की।       इससे पहले, दल ने वडोदरा, खेडा, आणंद और सुरेन्‍द्र नगर जिलों के अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। वडोदरा में हुई बैठक में दल के अधिकारियों ने शहर और आसपास हुए नुकसान की समीक्षा की। बाद में अंतर मंत्रालयी दल ने अजवा सरोवर और विश्‍वामित्री नदी ...

अगस्त 24, 2024 8:10 अपराह्न

views 53

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में पूरे गुजरात में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है

  मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में पूरे गुजरात में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है         मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में पूरे गुजरात में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों में अमरेली, भावनगर, सूरत और भडूच जैसे तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आज राज्य के कई हिस्सों में तेज वर्षा हुई है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। निरंतर वर्षा से कई जिलों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ। सबसे अधिक नौ इंच बारिश सूरत जिले के उमरपाड़ा में दर्ज की गई। सूर...

अगस्त 21, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 73

गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय वर्षाकालीन सत्र आज से शुरू

गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय वर्षाकालीन सत्र आज शुरू होगा। इस दौरान सदन की चार बैठकें होंगी। इस सत्र में जीएसटी संशोधन विधेयक, गुजरात मादक पदार्थ नियंत्रण संशोधन विधेयक और गुजरात विशेष अदालत विधेयक सहित पांच विधेयक पेश किए जाएंगे। इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने सत्र की अवधि बढाने की मांग की है।

जुलाई 26, 2024 1:29 अपराह्न

views 152

गुजरात: बाढ़ प्रभावित जिलों में कम हो रहा है पानी, लोगों को मिली राहत 

  गुजरात में प्रभावित जिलों में बाढ़ का पानी कम होने लगा है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। हालाँकि, वडोदरा, सूरत के कुछ हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। एनडीआरएफ की एक टीम ने आज सुबह वडोदरा के वडसर गांव में बाढ़ के पानी में फंसे लगभग 16 लोगों को बचाया। पटरियों पर पानी जमा होने के कारण आज अहमदाबाद डिवीजन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है.      इस बीच, आज पूरे राज्य में बारिश की तीव्रता भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसल...

जुलाई 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 59

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्‍य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

  गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल राज्‍य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। संवाददाताओं से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्‍होंने कहा कि अब तक 4,200 लोगों को सात जिलों में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। बाढ़ में फंसे 535 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्‍या 61 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 13 टीमें और राज्‍य आपदा मोचन बल की 20 टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचा...

जुलाई 21, 2024 2:11 अपराह्न

views 80

गुजरात में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी

  मौसम विभाग ने गुजरात में अगले 24 घंटों के लिए सूरत, नौसारी, वल्साड, दमन, दादरा नगर हवेली, पोरबंदर, जूनागढ़, द्वारका, गिर सोमनाथ में रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दस दल तैनात किये गए हैं। नर्मदा, डांग, भरुच, तापी, राजकोट, जामनगर, अमरेली, भावनगर, कच्छ और दीव जैसे जिलों को ओरेंज अलर्ट में रखा गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन में राज्य में व्‍यापक वर्षा का अनुमान व्य़क्त किय़ा है।     हालांकि गुजरात के सौराष्ट्र के क्षेत्र में बाढ़ का असर कुछ कम हो गया है। आज सौर...