सितम्बर 5, 2025 1:10 अपराह्न

views 148

गुजरात में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी, राजस्थान, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान

आज गुजरात में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य प्रदेश में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का अनुमान है। इस बीच, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और  पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों सहित देश के कई हिस्सों में तेज वर्षा की संभावना है।   जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में तेज़ हवा और गरज के साथ बूंदा-बांदी का अनुमान है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, मराठवाड़ा, त...

सितम्बर 5, 2025 7:26 पूर्वाह्न

views 152

गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज गुजरात, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों सहित देश के उत्‍तर पूर्वी हिस्‍सों में भी भारी बारिश का अनुमान है।   जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में तेज़ हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।   अंडमान निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, ...

अगस्त 17, 2025 1:34 अपराह्न

views 92

मौसम विभाग: अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने की 19 तारीख तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी मूसलाधार बारिश जारी रहेगी, जिसमें आज तेलंगाना में तेज बारिश होगी।   तटीय कर्नाटक में अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि कल ओडिशा तट पर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया...

अगस्त 16, 2025 2:15 अपराह्न

views 165

गुजरात: श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और धार्मिक उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा, सभी कृष्‍ण मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे

गुजरात में भी श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और धार्मिक उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्‍य के सभी कृष्‍ण मंदिरों, विशेष रूप से द्वारकाधीश मंदिर, डाकोर मंदिर और शामलाजी मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्‍या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि देशभर से जन्‍माष्‍टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालु द्वारकाजी में एकत्र हुए हैं।    

मार्च 7, 2025 12:22 अपराह्न

views 116

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में ‘सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान’ का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम गुजरात के सूरत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत 2 लाख तीन हजार लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ मिलेगा।

मार्च 7, 2025 8:53 पूर्वाह्न

views 152

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से गुजरात, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के दो दिन के दौरे पर रहेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमण-दीव की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री मोदी गुजरात के सूरत और नवसारी तथा दमण के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री आज सवेरे दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में दो हजार पांच सौ 87 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी सिलवासा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।     सूरत में प्रधानमंत्री सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करेंगे। सूरत मे...

मार्च 3, 2025 2:19 अपराह्न

views 92

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और सचिवों ने भाग लिया। बोर्ड की बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बोर्ड वन्यजीवों और वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता ...

मार्च 3, 2025 8:08 पूर्वाह्न

views 84

विश्व वन्यजीव दिवस आज, पीएम मोदी गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

आज विश्व वन्यजीव दिवस है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड - एनबीडब्ल्यूएल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों से सदस्य, इस क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव संरक्षक और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं। प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं। यह बोर्ड वन्यजीवों तथा वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। बैठक के बाद श्री...

फ़रवरी 27, 2025 12:26 अपराह्न

views 130

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू

    गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। राज्य में 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाएं आज से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी।     कक्षा 10वीं के लिए 989 और 12वीं के लिए 672 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और प्रश्नपत्रों की आवाजाही पर नज़र रखने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

फ़रवरी 27, 2025 12:19 अपराह्न

views 97

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात ​के केवडिया में प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने जंगल सफारी की और एकता नगर में विविध वन्य जीवन का भ्रमण किया। सुश्री मुर्मु का एकता नगर में एकता कौशल विकास केंद्र का दौरा करने और प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। बाद में, दिन में राष्ट्रपति अहमदाबाद में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, जहां 430 छात्र विभिन्न डिजाइन विषयों में...