अगस्त 18, 2025 10:29 पूर्वाह्न

views 63

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक विधानसभा में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान विधेयक को विधानसभा में लाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम से शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे। महेंद्र भट्ट ने बताया कि अब राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षिक संस्थानों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मान्यता मिलेगी और सरकार इनके संचालन पर निगरानी रख सकेगी।     उन्होंने कहा कि संस्थानों को मान्यता प्...

अगस्त 18, 2025 10:11 पूर्वाह्न

views 47

रुद्रप्रयाग में मद्महेश्वर पैदल मार्ग बणतोली के पास ध्वस्त

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से मद्महेश्वर पैदल मार्ग बणतोली के पास 40 मीटर ध्वस्त हो गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इस दौरान फंसे 153 यात्रियों को एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन दल ने रस्सियों के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू कर गौंडार गांव पहुंचाया।     रुद्रप्रयाग की विधायक आशा नौटियाल ने लोक निर्माण विभाग को तीन दिन के भीतर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मोरकुंड़ा नदी पर 90 मीटर लंबे झूला पुल के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।...

अगस्त 8, 2025 7:00 अपराह्न

views 73

देश में टमाटर की खुदरा कीमतें अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही

देश में टमाटर की खुदरा कीमतें अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही   सरकार ने आज कहा कि देश में टमाटर की खुदरा कीमतें किसी प्रकार के बुनियादी मांग-आपूर्ति असंतुलन या उत्‍पादन की कमी के बजाय अस्‍थायी स्‍थानीय कारणों से बढ़ रही हैं। उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और जनवितरण मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के पिछले सप्‍ताह के बाद देश के उत्‍तर-पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण दिल्ली में टमाटर की कीमतें 73 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि मौसम संबंधी बाधाओं के कारण टमाटर की ...

अप्रैल 13, 2025 9:59 अपराह्न

views 82

केंद्रीय गृह अमित शाह ने वर्तमान सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों की प्रशंसा की

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्तमान सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्‍थापना बाद सहकारिता क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों की प्रशंसा की है। मध्‍य प्रदेश के भोपाल में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने बताया कि सरकार ने किस प्रकार देश के इतिहास में पहली बार ग्रामीण विकास, कृषि और पशुपालन को एकीकृत किया। श्री अमित शाह ने सहकारी नियमों को मानकीकृत करने में केंद्र सरकार की भूमिका पर प्रकाश डाला, जिसमें सभी राज्यों ने मॉडल उपनियमों को अपनाया। उन्‍होंने कहा क...

जुलाई 8, 2024 8:45 अपराह्न

views 74

सरकार व्‍हाइट गुड्स-एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट्स के लिए उत्‍पादन से जुडी प्रोत्‍साहन योजना के अतंर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी

सरकार व्हाइट गुड्स-एयर कंडीशनर और एलईडी लाइटस के लिए उत्‍पादन से जुड़ी प्रोत्‍साहन योजना के अतंर्गत आवेदन प्रक्रिया इस महीने की 15 तारीख से 90 दिनों के लिए फिर से शुरू करेगी।  वाणज्यि और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रक्रिया 15 जुलाई से 12 अक्टूबर तक खुली रहेगी। मंत्रालय ने बताया है कि अब तक छह हजार नौ सौ 62 करोड रुपये के निवेश वाले 66 आवेदन  योजना के अंतर्गत स्वीकृत किये गये हैं।