सितम्बर 25, 2026 6:23 अपराह्न

views 53

कर्नाटक से मालदीव के लिए जीआई-टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की पहली खेप रवाना

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण - एपेडा ने कर्नाटक से मालदीव के लिए जीआई-टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की एक मीट्रिक टन खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने में सहायता की। मैसूरु स्थित मेसर्स सिल्कन ग्लोबल एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स द्वारा किसान उत्पादक संगठन - एफ.पी.ओ के नेतृत्व वाले ब्रांड के माध्यम से कल निर्यात की गई यह खेप समुद्री मार्ग से मालदीव जाएगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य भारत के जीआई-टैग वाले कृषि उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों ...