जून 27, 2026 9:19 अपराह्न

views 33

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कचरा संग्रहण वाहनों को जीपीएस से जोड़ने के दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कचरा संग्रहण करने वाले सभी वाहनों को जीपीएस प्रणाली से जोड़ने के निर्देश दिए हैं, ताकि उनकी नियमित निगरानी की जा सके। श्री सैनी ने आज हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्‍होंने प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरे के संग्रहण पर जोर देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर लोगों का अधिक आवागमन रहता है, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सड़कों की नियमित ...