सितम्बर 30, 2026 1:58 अपराह्न
45
पर्यटन अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार और रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत बना: गजेंद्र सिंह शेखावत
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र अब केवल यात्रा, मनोरंजन और घूमने-फिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार और रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। नई दिल्ली में एसोचैम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में श्री शेखावत ने कहा कि वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद पर्यटन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष देश में घरेलू पर्यटन में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और देशभर में 428 करोड़ से अधिक पर्यटक...