अगस्त 12, 2026 8:24 अपराह्न

views 30

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वन अधिकारों से जुड़े दावों के निपटारे के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज वन अधिकारों से संबंधित दावों के निपटान को सुव्यवस्थित करने और साथ ही वन भूमि पर अनाधिकृत कब्जे पर रोक लगाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वन भूमि से संबंधित सभी कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम, 1927 और अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासी (वन अधिकार मान्यता) अधिनियम, 2006 का सख्ती से पालन करते हुए की जानी चाहिए।     यह निर्देश 30 जुलाई को जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा जारी एक अलग पत्र के बाद आया...