सितम्बर 3, 2026 2:33 अपराह्न

views 88

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा; मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने शनिवार तक इस क्षेत्र में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।     वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर भी अगले दो दिनों में अधिक बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के बालासोर जिले में सुवर्णरेखा नदी ...