सितम्बर 3, 2026 2:04 अपराह्न

views 55

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत कार्यों की लगातार निगरानी के निर्देश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाराणसी से सांसद ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने नदी के जलस्तर और राहत शिविरों में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जाए और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए। श्री मोदी ने कहा कि राहत कार्य करते समय ब...