सितम्बर 15, 2026 9:09 अपराह्न
151
यूपीआई में व्यक्ति-से-व्यक्ति लेन-देन पर किसी राशि की कोई सीमा या शुल्क नहीं: वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि व्यक्तियों के बीच यूपीआई से कितनी भी राशि के लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। मंत्रालय ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए शून्य एमडीआर रूपरेखा के तहत दो हजार रुपये तक का लेन-देन नि:शुल्क रहेगा। इस प्रकार व्यक्तियों से व्यापारियों को लगभग 96 प्रतिशत लेन-देन अप्रभावित रहेगा। एमडीआर केवल दो हजार रुपये से अधिक के विशिष्ट व्यापारी लेन-देन पर ही लागू होगा। मंत्रालय ने कहा कि एमडीआर न तो कर है और न सरकार या एनपीसीआई द्वारा वसूला जाने वाला प्रभार है। एनपीसी...