जुलाई 17, 2026 7:36 अपराह्न

views 147

ईपीएफओ ने क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित विवादों के निपटारे को सुगम बनाने के लिए विश्वास 2026 योजना शुरू की

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन - ईपीएफओ ने क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे को सुगम बनाने के लिए विश्वास 2026 योजना शुरू की है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना एक बार का विवाद समाधान है और नियोक्ताओं को पात्र मामलों को पारदर्शी, पूरी तरह से डिजिटल और समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से निपटाने का अवसर प्रदान करती है। यह, अधिसूचना जारी होने की तिथि से छह महीने की अवधि तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने कहा है कि इसे स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने, मुकदमेबाजी को कम...

जुलाई 8, 2026 6:07 अपराह्न

views 397

ईपीएफओ 15 जुलाई तक 34 करोड़ खातों में 8.25% ब्याज जमा करेगा

    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ई.पी.एफ.ओ इस महीने की 15 तारीख तक लगभग 34 करोड़ ई.पी.एफ खातों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा करने का काम पूरा कर लेगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि नई केंद्रीकृत आईटी सक्षम सेवा- सी.आई.टी.ई.एस प्रणाली के माध्यम से ग्राहकों के खातों में एक लाख 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की जाएगी। श्री मांडविया ने कहा कि ई.पी.एफ.ओ ने अपने सदस्यों के पूरे रिकॉर्ड को पुराने विकेंद्रीकृत संरचना से नए केंद्री...

जनवरी 3, 2025 10:12 अपराह्न

views 104

ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली अब पूरे देश में पूर्ण रूप से संचालित

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली अब पूरे देश में पूर्ण रूप से संचालित है। पिछले वर्ष दिसंबर में ईपीएफओ के सभी 122 पेंशन वितरण क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े 68 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लगभग एक हजार 5 सौ 70 करोड़ रुपये की पेंशन वितरित की गई। श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से पेंशनभोगी देश में कहीं भी किसी भी बैंक से अपनी पेंशन का भुगतान तेजी से और बिना किसी परेशानी के कर पाएंगे। श्री मांडविया ने कहा कि इससे भौतिक सत्...

अक्टूबर 20, 2024 5:05 अपराह्न

views 113

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस साल अगस्त महीने में 18 लाख 53 हजार अतिरिक्‍त सदस्य बनाए हैं

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने इस साल अगस्त महीने में 18 लाख 53 हजार अतिरिक्‍त सदस्य बनाए हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि नई सदस्यता में वृद्धि का श्रेय रोजगार के बढ़ते अवसर, कर्मचारी लाभों के बारे में बढ़ती जागरूकता और संगठन के सफल आउटरीच कार्यक्रमों को दिया जा सकता है।  पिछले साल अगस्त की तुलना में इस वर्ष अगस्‍त माह में संगठन के सदस्‍यों की संख्‍या में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सितम्बर 4, 2024 7:12 अपराह्न

views 204

कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे  

          कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे। इससे 78 लाख से अधिक पेंशन भोगियों को लाभ होगा। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने इसे कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन -ईपीएफओ की एक बडी उपलब्धि बताया है।      उन्होंने कहा कि देश में किसी भी बैंक शाखा से पेंशन के वितरण से पेंशनभोगियों की लंबे समय से चली आ रही समस्‍या का समाधान होगा। उन्‍होंने  कहा कि ईपीएफओ क...

अगस्त 21, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 77

ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार नए सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ ने इस साल जून में 19 लाख 29 हजार सदस्य जोड़े हैं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में सात प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि सदस्‍यता में हुई इस वृद्धि को बढ़ते रोजगार के अवसर सहित कई कारकों के साथ जोड़कर देखा जा सकता है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष जून के दौरान लगभग 10 लाख 25 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है।

अगस्त 13, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 70

ईपीएफओ आज आयोजित करेगा कर्मचारी भविष्‍य निधि अंतरण विषय पर अपना 5वां लाइव सत्र

  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) आज कर्मचारी भविष्‍य निधि अंतरण विषय पर अपना 5वां लाइव सत्र आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य सदस्यों और पेंशनभोगियों को विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी देना है। इस सत्र को ईपीएफओ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किया जाएगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि सत्र के दौरान विशेषज्ञ भविष्‍य निधि अंतरण के महत्व और इसकी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे तथा प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देंगे। मंत्रालय ने बताया कि संवाद सत्र का उद्देश्य मूल्यवान जानकार...

जून 20, 2024 7:50 अपराह्न

views 100

ईपीएफओ ने इस साल अप्रैल में सबसे अधिक 18 लाख 92 हजार सदस्य जोड़े

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन -ईपीएफओ ने इस साल अप्रैल में सबसे अधिक 18 लाख 92 हजार सदस्य जोड़े हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि सदस्यता में वृद्धि को रोजगार के अवसरों में वृद्धि सहित विभिन्न कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अप्रैल के दौरान लगभग आठ लाख 87 हजार नए सदस्यों ने नामांकन किया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18 से 25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, जो महत्वपूर्ण 55 दशमलव 50 प्रतिशत है। पेरोल डेटा से पता चलता है कि आठ लाख 87 हजार नए सदस्यों में से ...