सितम्बर 2, 2025 7:53 अपराह्न

views 62

दिल्ली: एनडीएमसी ने यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- एनडीएमसी ने राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस और तात्कालिक कदम उठाए हैं।   आज नगरपालिका के विभागाध्यक्षो के साथ नई दिल्ली में हुई एक समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि परिषद ने आपात तैयारी, नालों की डी-सिल्टिंग, जल निकासी व्यवस्था और 24 x 7 नियंत्रण कक्ष जैसी महत्वपूर्ण पहलें लागू की हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत ...

सितम्बर 2, 2025 7:44 अपराह्न

views 59

दिल्ली: अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के अधिकतर इलाकों में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में बडी गिरावट दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच दशमलव एक डिग्री सेल्सियस कम, 29 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 21 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह...

सितम्बर 2, 2025 7:38 अपराह्न

views 37

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। आज दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग के बाद श्रीमती गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया की इस दौरान दिल्ली सरकार 75 नई सेवाओं और योजनाओं को जनता को समर्पित करेगी जिनमें विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लंबे समय से लंबित कार्यों की शुरुआत शामिल होगी।    

सितम्बर 2, 2025 7:30 अपराह्न

views 55

दिल्ली: मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज दिल्ली के सभी ज़िलों के जिला मजिस्ट्रेट के साथ यमुना और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने बताया कि वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में आपातकालीन इंतज़ामों पर विस्तार से चर्चा की गयी। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखना और जलभराव से बचाना दिल्‍ली सरका...

सितम्बर 2, 2025 7:40 अपराह्न

views 49

दिल्‍ली: कांग्रेस नेता पवन खेडा को कारण बताओ नोटिस जारी

कांग्रेस नेता पवन खेडा को एक से अधिक पहचान पत्र रखने के मामले में आज नई दिल्‍ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।   इस नोटिस में श्री खेडा का नाम नई दिल्‍ली विधानसभा और जंगपुरा विधानसभा में दो अलग-अलग पहचान पत्र के जरिए पंजीकृत बताया गया है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने श्री खेडा को इस महीने की आठ तारीख को सुबह 11 बजे तक अपना जवाब देने के लिए कहा है।   दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने कांग्रेस नेता पवन खेडा के कथित रूप से एक से अ...

सितम्बर 2, 2025 6:50 अपराह्न

views 50

दिल्‍ली: नॉन कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड में प्रवेश के लिए पांचवी कट-ऑफ सूची जारी

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट विमेन एजुकेशन बोर्ड में प्रवेश के लिए पांचवी कट-ऑफ सूची जारी कर दी गई है। यह सूची बीए प्रोग्राम और बी कॉम पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू होगी। इच्‍छुक छात्राएं कट-ऑफ और दाखिले से जुडी विस्‍तृत जानकारी विश्‍वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्‍त कर सकती हैं।      

सितम्बर 2, 2025 6:43 अपराह्न

views 72

दिल्ली: यातायात पुलिस ने पुराने लोहे के पुल को आवाजाही के लिए किया बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पुराने लोहे के पुल को यातायात और सार्वजनिक आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने बताया है कि यह पुल आज शाम चार बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गो का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है।    

सितम्बर 2, 2025 6:41 अपराह्न

views 172

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली के यशोभूमि में सेमिकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।   उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा परिवर्तन लाएगी। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि जहाँ तेल को कभी काला सोना कहा जाता था, वहीं चिप्स नए डिजिटल हीरे हैं। उन्होंने कहा कि तेल ने पिछली सदी को आकार दिया, ल...

सितम्बर 2, 2025 6:44 अपराह्न

views 47

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर में ये बढ़ोतरी दिल्‍ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से देखी जा रही है।   आज इस सम्बन्ध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के गीता कॉलोनी फ्लाइओवर क्षेत्र जाकर यमुना के जलस्तर और प्रभावित इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर हालात का जायज़ा लिया।   उन्होंने लोगों से मुलाक़ात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है। मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्रों से निकालक...

सितम्बर 1, 2025 7:55 अपराह्न

views 31

दिल्ली ने पिछले 8 वर्षों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ औसत वायु गुणवत्ता दर्ज किया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त महीने के बीच, दिल्ली ने पिछले 8 वर्षों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ औसत वायु गुणवत्ता दर्ज किया है। हालांकि इसमें वर्ष 2020 में कोविड महामारी की अवधि को शामिल नहीं किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त के दौरान राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 दर्ज किया गया है, जबकि इसी अवधि के दौरान वर्ष 2024 में 187, 2023 में 174...