सितम्बर 4, 2025 9:26 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली: शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया जाएगा सम्‍मानित

दिल्‍ली में कल शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा जिसमें राज्‍य के शिक्षकों को सम्‍मानित किया जा सकेगा। यह कार्यक्रम राजधानी के त्‍यागराज स्‍टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद उपस्थित रहेंगे।    

सितम्बर 4, 2025 6:53 अपराह्न

views 85

दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न

राजधानी में लगातार तेज वर्षा के बाद आज यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दक्षिण पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर विश्वकर्मा कॉलोनी जलमग्न हो गई है। जिसके बाद राहत बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल-एनडीआरएफ को तैनात किया गया।   एनडीआरएफ इंस्पेक्टर मन प्यारे ने बताया कि इस कार्य से अब तक कुल 171 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत बचाव के बारे में बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस को भी तैनात किया गया है।   वहीं, दिल्‍ली सरकार में मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि...

सितम्बर 3, 2025 8:35 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली: कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर नाइट फ़ूड बाज़ार स्थापित किया जाएगा

राजधानी के कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद-एनडीएमसी द्वारा "नाइट फ़ूड बाज़ार" स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत, 50 से 60 फ़ूड ट्रक रोज़ाना रात साढ़े दस बजे से मध्‍यरात्रि एक बजे तक चलेंगे, जो विविध प्रकार के भोजन विकल्प प्रदान करेंगे और नागरिकों तथा आगंतुकों के लिए रात्रिकालीन अनुभव को समृद्ध बनाएंगे। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने जानकारी दी कि सभी परिषद सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दी। संबंधित अधिकारियों को योजना बनाकर अ...

सितम्बर 3, 2025 8:26 अपराह्न

views 61

दिल्‍ली: अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दिनभर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 32 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 22 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस...

सितम्बर 3, 2025 8:13 अपराह्न

views 60

दिल्‍ली: भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध खजूरी चौक पर किया प्रदर्शन

दिल्‍ली भाजपा ने कांग्रेस के विरूद्ध आज खजूरी चौक पर प्रदर्शन किया और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी का पुतला भी जलाया। इस दौरान, उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के प्रधानसेवक है और कांग्रेस ने उनकी माँ को गाली देकर हर माँ का अपमान किया है।  उन्‍होंने यह भी कहा कि देश का हर नागरिक कांग्रेस और उनके साथी दलों को इस कृत के लिए माफ़ नहीं करेगा।    

सितम्बर 3, 2025 7:44 अपराह्न

views 53

दिल्‍ली: कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

दिल्‍ली के कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच किसानों की बेहतरी और कृषि क्षेत्र के कार्यों पर चर्चा हुई। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री का नेतृत्व तथा कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।    

सितम्बर 3, 2025 7:36 अपराह्न

views 60

दिल्‍ली: यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान के पार

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज खतरे के निशान को पार कर गया। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जलस्‍तर बढ रहा है। दोपहर तीन बजे की सूचना के अनुसार पुराने लोहे पुल के पास नदी का जलस्‍तर बढकर 207 दशमलव नौ मीटर तक पहुंच गया है।   पुराना लोहे का पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही यमुना बाज़ार, मयूर विहार, गीता कॉलोनी और मजनू का टीले पर भी जलस्‍तर बढ़ गया है। इसी कारण एहतियात के तौर पर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया ज...

सितम्बर 3, 2025 7:27 अपराह्न

views 68

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक आज हुई। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री भी मौजूद थे। बैठक के दौरान, सरकार ने विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने और जवाबदेही तय करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत एक अलग इंजीनियरिंग कैडर बनाने का निर्णय लिया है।   बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी कि अभी तक दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी के पास अपना स्वतंत्र इंजीनियरिंग कैडर नहीं था। विभाग की संपूर्ण इंजीनियरिंग सेवाएं...

सितम्बर 3, 2025 7:21 अपराह्न

views 55

दिल्ली: शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने ‘रेखा सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत कई विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में रेखा सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सीवर, पानी और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्‍होंने जानकारी दी कि यह काम आज से शुरू हो गया है, जो कि अगले तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।   श्री सूद ने बताया कि जनकपुरी के कई ब्लाकों में रहने वाले स्थानीय निवासियों को कई वर्षों से इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्‍होंने बताया कि सीवर का गंदा पानी, प...

सितम्बर 3, 2025 5:57 अपराह्न

views 55

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद-एनडीएमसी  द्वारा 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जाएगा। यह 16 दिवसीय पखवाड़ा महात्‍मा गांधी की जयंती 2 अक्‍टूबर को समाप्‍त होगा। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस दौरान विभिन्न सेवा-संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिताएँ और विभिन्न कार्यक्रम शामिल रहेंगे।