जुलाई 8, 2026 9:10 अपराह्न

views 43

दिल्ली दंगों की सुनवाई में देरी पर अदालत सख्त

दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में पुलिस गवाहों की बार-बार अनुपस्थिति और केस से जुड़े साक्ष्यों को समय पर अदालत में पेश नहीं किए जाने पर चिंता जताई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश परवीन सिंह ने इस मामले को दिल्ली पुलिस आयुक्त के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया, ताकि सुनवाई के दौरान पुलिस गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।     अदालत ने अपने आदेश में कहा कि पिछली सुनवाई में भी इस मुद्दे पर चिंता जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।   ...