अगस्त 1, 2026 8:24 अपराह्न
46
दिल्ली भाजपा ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
दिल्ली भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ संसद परिसर में कल धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सुश्री स्वराज ने आरोप लगाया कि संसद परिसर के मकर द्वार के पास हुए प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने धार्मिक आस्था का मजाक उड़ा...