अगस्त 12, 2026 7:28 अपराह्न

views 40

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में 19 कैग रिपोर्ट पेश, चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही के दौरान 19 कैग रिपोर्ट पेश की गई और चार महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। इस सत्र की कार्यवाही लगभग 13 घंटे 19 मिनट चली जिसमें पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों द्वारा विभिन्‍न मुद्दे उठाए गए।     दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में कुल 52 जनहित के मामले उठाए गए। इन मुद्दों मे कूड़ा निस्तारण, जलभराव, आवारा पशु, पीडब्लूडी की सड़कों और बिजली के बिलों सहित कई महत्वपूर्ण नागरिक समस्याएं शामिल रहीं। सदन में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में राजनीतिक नेताओं की भूमिका और ...