जून 24, 2026 7:35 अपराह्न

views 59

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 657 करोड़ रुपये की सड़क सुदृढ़ीकरण परियोजनाओं को मंजूरी

दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को नई मजबूती देने के लिए लगभग 657 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह निर्णय आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्गों की गुणवत्ता में सुधार होगा और सड़क अवसंरचना को आधुनिक मानकों के अनुरूप सुदृ...

अगस्त 14, 2025 7:30 अपराह्न

views 21

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के विभाजन के पीडितों को श्रृद्धांजलि अर्पित की

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के विभाजन के पीडितों को आज श्रृद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष आत्माओं ने अमानवीय और क्रूर विभीषिका का दंश झेला। विभाजन को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि 14 अगस्त 1947, वह भयावह क्षण था जब लाखों मासूम अपने ही देश में पराये हो गए। यह केवल नक्शे पर खींची गई रेखाओं का बँटवारा नहीं था, बल्कि असंख्य दिलों, सपनों और अनगिनत रिश्तों का भी निर्मम विखंडन था। विभाजन विभीषिका स्म...