अगस्त 30, 2024 7:09 अपराह्न

views 29

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा जिलों में जल्द ही निजी एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होंगे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा जिलों में जल्द ही निजी एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल स्थानीय भाषा में कंटेंट को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए एफएम रेडियो स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय कलाकारों, स...

अगस्त 30, 2024 7:06 अपराह्न

views 39

राष्ट्र स्टार की प्रदर्शनी एग्रीटेक इनोवेट इंडिया में छत्तीसगढ़ उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी को उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए प्रथम पुरस्कार मिला

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्टार की प्रदर्शनी एग्रीटेक इनोवेट इंडिया में छत्तीसगढ़ उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी को उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में उनतीस से इकतीस अगस्त तक आयोजित एग्रीटेक इनोवेट इंडिया प्रदर्शनी में उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, विभाग द्वारा भी स्टॉल लगाया गया है। इस स्टॉल में उद्यानिकी उत्पाद जैसे - पुष्प, फल, सब्जी और प्रसंस्क...

अगस्त 26, 2024 7:28 अपराह्न

views 51

जन्माष्टमी पर्व आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में मनाया जा रहा है

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मंदिरों और घरों में आज रात भगवान श्रीकृष्ण की विशेष रूप से पूजा-अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री के अलावा अन्य कई चीजों का भोग लगाया जाएगा। इस बीच, राजधानी रायपुर में भी कृष्ण मंदिरों की विशेष साज-सज्जा  की गई है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। इस मौके पर श...

अगस्त 26, 2024 7:25 अपराह्न

views 55

छत्तीसगढ़: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी द्वारा सीओबी आकाबेड़ा में छह बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल की स्थापना की गई

छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी द्वारा सीओबी आकाबेड़ा में छह बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल की स्थापना की गई है। आईटीबीपी के महानिदेशक राहुल रसगोत्रा ने कल 25 अगस्त को इस अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही योग्य चिकित्सा कर्मियों को तैनात किया गया है। इससे एक ओर जहां स्थानीय निवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी, वहीं सुरक्षा कर्मियों के लिए भी यह लाभदाय...

अगस्त 26, 2024 7:23 अपराह्न

views 52

केन्द्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम-यूपीएस के संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में आज विस्तार से जानकारी दी गई

केन्द्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम-यूपीएस के संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में आज विस्तार से जानकारी दी गई। इस संबंध में अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग और मंडल वित्त प्रबंधक शिवाशीष कुमार ने प्रेसवार्ता लेकर योजना की मुख्य बातों की जानकारी दी।   अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की पच्चीस वर्ष की न्यूनतम सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम बारह महीनों में प्राप्त औसत म...

अगस्त 26, 2024 7:20 अपराह्न

views 37

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज के चार जिलों में बरामद किए गए करीब छह करोड़ रूपए के गांजा और नशीली दवाइयों को पुलिस ने नष्ट कर दिया

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज के चार जिलों में बरामद किए गए करीब छह करोड़ रूपए के गांजा और नशीली दवाइयों को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। सोमनी क्षेत्र के सांकरा रोड स्थित एक फैक्ट्री के भस्मीकरण यंत्र में पुलिस ने कल रविवार को छह हजार पांच सौ किलो से अधिक गांजा को जलाकर नष्ट किया। वहीं, दो हजार आठ सौ से अधिक नशीले कैप्सूल, एक सौ उनहत्तर टेबलेट और एक हजार छह सौ बहत्तर इंजेक्शन को फैक्ट्री एरिया में ही गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा सहित ...

अगस्त 26, 2024 7:19 अपराह्न

views 53

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के खेरथा बाजार गांव में सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के खेरथा बाजार गांव में सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले के आरोपी पोस्टमास्टर रामजी प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है।   पुलिस अधिकारी नवनीत कौर ने बताया कि सरपंच और पोस्टमास्टर रविवार की रात साथ बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पोस्ट मास्टर ने सरंपच पर चाकू से हमला कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने आरोपी रामजी प्रजापति को गिरफ्तार ...

अगस्त 26, 2024 7:18 अपराह्न

views 29

छत्तीसगढ़ में बीते पच्चीस दिनों में स्वाइन फ्लू से बारह लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ में बीते पच्चीस दिनों में स्वाइन फ्लू से बारह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, राज्य के तेईस जिलों में एक सौ इंक्यानवे मरीजों की पहचान की गई है। इनमें से अंठावन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चौबीस लोग होम आइसोलेशन में हैं। सबसे ज्यादा तिरसठ मरीज बिलासपुर मेंं मिले हैं, जबकि रायपुर में चौव्वन मरीजों की पहचान की गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने विभागीय अमले को हाई अलर्ट पर रहने और प्रत्येक मरीज की पहचान सुनिश्चित कर उपचार करने के निर्देश दिए हैं।

अगस्त 26, 2024 7:16 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की एक सौ पंचानवीं बटालियन के जवान विपिन्द्र चन्द्र ने आज सुबह अपने बैरक में एके-सैंतालीस रायफल से खुद पर फायर कर दिया। घायल जवान को तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।     

अगस्त 26, 2024 7:15 अपराह्न

views 60

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई को सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के विभिन्न थानों और ईओडब्ल्यू तथा एसीबी में दर्ज सभी सत्तर केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही मामले की जांच शुरू करेगी। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने इस मामले में ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।