अगस्त 26, 2024 7:14 अपराह्न

views 64

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पच्चीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पच्चीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनतीस लाख रूपए के इनामी इन माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले तीन माओवादियों पर आठ-आठ लाख, एक माओवादी पर तीन लाख और दो एलओएस सदस्यों पर एक-एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि ये सभी माओवादी टेकलु गुड़ेम, मिनपा और गंगालूर में हुई माओवादी घटनाओं में शामिल थे। इन घटनाओं में उनतालीस जवान शहीद हो गए थे। पुलिस अ...

अगस्त 26, 2024 7:12 अपराह्न

views 56

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ : दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में कल देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटन थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि एक चारपहिया वाहन ग्राम अरसनारा चौक के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।     

अगस्त 26, 2024 7:10 अपराह्न

views 32

छत्तीसगढ़ के भिलाई के पावर लिफ्टर आसिफ अली ने राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता

छत्तीसगढ़ के भिलाई के पावर लिफ्टर आसिफ अली ने राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। कोलकाता में बीस से पच्चीस अगस्त तक आयोजित पचासवीं गोल्डन जुबली, सीनियर राष्ट्रीय पॉवरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन एक सौ बीस किलो हेवी वेट वर्ग में आसिफ़ अली ने कुल सात सौ साठ किलो वजन उठाकर बेंचप्रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने इस उपलब्धि के लिए आसिफ अली को बधाई दी है।    

अगस्त 26, 2024 7:09 अपराह्न

views 51

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय उल्लास मेले में ‘उल्लास साक्षरता’ अभियान का शुभारंभ करेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आगामी आठ सितंबर को राज्य स्तरीय उल्लास मेले में ‘उल्लास साक्षरता’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण-एससीईआरटी के संचालक राजेन्द्र कटारा ने बताया कि राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल   उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय उल्लास मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधियों के दस स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिये सभी ब...

जून 21, 2024 8:06 अपराह्न

views 57

नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में ”योगासना इन जंगल” की थीम पर विश्व रिकॉर्ड बनाने 200 लोगों ने किया योग

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में 21 जून को पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार), छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, रायपुर, नंदनवन जंगल सफारी, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड और नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 200 लोगों ने उत्साह से भाग लिया। इस उपक्रम के माध्यम से एक विश्व रेकॉर्ड कायम करने का प्रयास किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 2024 थीम थी “स्वयं और समाज के लिए योग“. जंगल स...

जून 21, 2024 8:04 अपराह्न

views 47

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे अधिक माल लदान करने वाला जोन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे अधिक माल लदान करने वाला जोन है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो सौ छत्तीस मिलियन टन माल लदान किया है, जो पहले की तुलना में दस प्रतिशत अधिक है। बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों से आठ जोड़ी नई यात्री ट्रेनें शुरू की गई हैं। वहीं, छह जोड़ी ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है।     

जून 21, 2024 8:02 अपराह्न

views 46

खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर को पद से हटा दिया गया

खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा चंद्राकर को पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में राजभवन से पत्र जारी कर दिया गया है। संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में नये कुलपति की नियुक्ति होने तक दुर्ग के संभागायुक्त को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। गौरतलब है कि मोक्षदा चंद्राकर को वर्ष दो हजार बीस में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था।

जून 21, 2024 8:01 अपराह्न

views 82

सरगुजा में दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव“ का आयोजन कल बाईस जून से किया जाएगा

सरगुजा में दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव“ का आयोजन कल बाईस जून से किया जाएगा। आषाढ़ महीने की शुरूआत में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरगुजा में उदयपुर के रामगढ़ स्थित विश्व की प्राचीनतम नाट्य शाला स्थल पर दो दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव का शुभारंभ सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिंतामणी महाराज करेंगे। वहीं, 23 जून को समापन समारोह की मुख्य अतिथि महिला और बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ होंगी।    

जून 21, 2024 8:00 अपराह्न

views 42

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी सहित नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी सहित नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन माओवादियों की गिरफ्तारी बासागुड़ा, उसूर और तर्रेम क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान की गई है। इनमें से एक माओवादी पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार इनामी माओवादी को उसूर एलओएस का सदस्य बताया जा रहा है। इन माओवादियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग, आईईडी लगाने, रोड काटने और पाम्पलेट लगाने जैसी विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।     

जून 21, 2024 8:00 अपराह्न

views 40

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अजय सिंह को छत्तीसगढ़ का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। श्री सिंह उन्नीस सौ तिरासी बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।