सितम्बर 13, 2024 7:56 अपराह्न

views 57

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा– रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह अब छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा है कि रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह अब छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुका है। श्री साहू ने कल चक्रधर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह समारोह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम भी है। इस महोत्सव ने कला और  संस्कृति को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनका उत्साहवर्धन भी किया। गौरतलब है कि चक्रधर समारोह सोलह सितंबर...

सितम्बर 4, 2024 7:21 अपराह्न

views 56

छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अडाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अडाणी फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में रायपुर के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से आए अस्थि रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग और मेडिसीन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में ग्राम पंचायत मुरा, मोहरेंगा, बंगोली, खौली डबरी और भाटापारा के चार सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। वहीं, रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड में अडाणी फाउंडेशन द्वारा पशुपालक...

सितम्बर 4, 2024 7:19 अपराह्न

views 51

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर दशहरा समिति की बैठक हुई

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज बस्तर दशहरा समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद और बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित बस्तर राजपरिवार के कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और अनेक जनप्रनिधि उपस्थित थे। बैठक में लक्ष्मण मांझी को समिति का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में मांझी-चालकियों ने बस्तर दशहरा की सभी परंपराओं का पालन करने और इसके सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर नकटी सेमरा में स्थित दशहरा वन में ‘एक पेड़ बस्त...

सितम्बर 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 49

एनआईए ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीपीआई माओवादी संगठन के सदस्यों और उनके सहयोगियों के कई स्थानों पर तलाशी की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीपीआई माओवादी संगठन के सदस्यों और उनके सहयोगियों के कई स्थानों पर तलाशी की। यह कार्रवाई पिछले साल बीस मार्च को सड़क मार्ग अवरूद्ध करने की घटना के संबंध में की गई है। इस मामले में एनआईए ने कुल पैंतीस लोगों को आरोपी बनाया है। इन लोगों पर माड़ बचाओ मंच से जुड़े होने का संदेह है। यह संगठन माओवादियों का सहयोगी संगठन माना जाता है। कल मंगलवार को एनआईए ने इस संगठन से जुड़े चार संदिग्ध लोगों के नारायणपुर जिले के कस्तूरमेटा, मदाली और...

सितम्बर 4, 2024 7:13 अपराह्न

views 52

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुआखाई कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल मंगलवार को रायपुर में उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुआखाई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में अवकाश की घोषणा की। उन्होंने समाज की मांग पर उत्कल समाज को रायपुर में सामाजिक भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने और बूढ़ी मां मंदिर के जीर्णोद्धार की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उत्कल समाज के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।     

सितम्बर 4, 2024 7:12 अपराह्न

views 46

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत व्यक्ति से लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने अपने आपको सीबीआई का अधिकारी बताकर पीड़ित के बैंक खाते में गड़बड़ी का हवाला दिया। उसने पीड़ित से कहा कि आपका खाता जिस बैंक में है, वहां आपराधिक काम हो रहा है, जिसकी जांच करनी है। इससे पीड़ित व्यक्ति उसके झांसे में आ गया। उसने आरोपी को अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग सात किश्तों में पीड़ित व्यक्ति के खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित व्यक्ति के विदेश मे...

सितम्बर 4, 2024 7:11 अपराह्न

views 42

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कल मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वैशाली नगर भिलाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के चौबीस उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाना होगा।  राज्यपाल ने सम्मान समारोह में सम्मानित सभी शिक्षको...

सितम्बर 4, 2024 7:08 अपराह्न

views 65

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कल मंगलवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 9 माओवादियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें माओवादियों के बड़े नेता रणधीर पर पच्चीस लाख रूपये, छह माओवादियों पर पांच-पांच लाख और अन्य दो माओवादियों पर दो-दो लाख रूपये का इनाम घोषित था। इस तरह इन सभी माओवादियों पर कुल साठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। ये माओवादी डिवीजन सदस्य, दरभा डिवीजन सदस्य, पश्चिम बस्तर, दरभा डिवीजन और पीएलजीए कंपनी सदस्य के रूप में सक्रिय थे।      

सितम्बर 4, 2024 7:07 अपराह्न

views 48

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के पंजीयन की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजीयन कार्य के ऑनलाइन होने से आवेदकों को अब काउंसिल के चक्कर नहीं लगाने पडेंगे। वर्तमान में राज्य में लगभग तैंतीस हजार तीन सौ फार्मासिस्ट पंजीकृत हैं। ये फार्मासिस्ट रिटेल दवा दुकान, थोक दवा दुकान, दवा निर्माण इकाइयों जैसे कार्यों को संचालित कर रहे हैं। इसके साथ ही ये विभिन्न फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक के रूप में कार्...

सितम्बर 4, 2024 7:05 अपराह्न

views 61

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि डीकेएस अस्पताल में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए छह करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ प्रदेश के मरीजों के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश के छह जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल भी बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पे...