सितम्बर 18, 2024 7:32 अपराह्न

views 65

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में आयोजित 8वें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित आठवें भारत जल सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, संवर्धन और पुनर्भरण, पर्यावरण, कृषि और विकास से जुड़े अनेक पहलुओं पर चर्चा भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। श्री कश्यप ने कहा कि जल संसाधन विभाग आने वाले समय में राज्य की बढ़ती हुई पेयजल और सिंचाई आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह सजग है। र...

सितम्बर 18, 2024 7:31 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-सीएएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि, दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सामरी थाना क्षेत्र के सीएएफ के भूताही कैम्प में हुई। घायल जवानों को सामरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।   जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से अपने साथियों पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौके...

सितम्बर 18, 2024 7:26 अपराह्न

views 81

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा

दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस का परिचालन 20 सितंबर से नियमित रूप से किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन दोनों ओर से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम और विजयनगरम रहेगा।     

सितम्बर 18, 2024 7:22 अपराह्न

views 58

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में दुर्ग के स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स की सराहना करते हुए इसे आम व्यक्ति के लिए सरल और सुलभ बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ सके, ऐसी योजनाएं बनाई जाएं। इस संबंध में उन्होंने उद्यमियां का मार्गदर्शन किया और उपयोगी सुझाव भी दिए।     

सितम्बर 18, 2024 7:19 अपराह्न

views 75

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज ‘एनपीएस वात्सल्य योजना’ का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के तारबाहर स्थित आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा नाबार्ड के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूली बच्चे अपने पालकों के साथ शामिल हुए। वहीं, दुर्ग जिले के सुरपा स्थित महंत पोसूदास शासकीय हाईस्कूल में भी वात्सल्य योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में बच्चे और उनके पालक पहुंचे।   गौरतलब है क...

सितम्बर 14, 2024 7:18 अपराह्न

views 72

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में आज से ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा शुरू हो गया

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में आज से ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ पखवाड़ा शुरू हो गया है। इस दौरान नगरीय निकायों में ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘‘ की थीम पर विभिन्न गतिविधियों संचालित की जा रही है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान के आयोजन के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकायांं में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान श्रमदान के माध्यम से वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत कल्चरल फैस्ट के आयोजन किए जा रहे हैं। साथ ही स्वच्छता लक्षित इ...

सितम्बर 14, 2024 7:16 अपराह्न

views 66

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। चौदह सितंबर उन्नीस सौ उनचास को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने हिन्दी भाषा के महत्व के बारे में एक वीडियो साझा किया। वहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि हिन्दी दिवस के पचहत्तर वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह उपलब्धि राजभाषा के रूप ...

सितम्बर 14, 2024 7:04 अपराह्न

views 53

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों का जायजा लिया

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान कल वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण स्थलों का दौरा कर कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थलों पर आर्किटेक्ट और इंजीनियरों से चर्चा कर सड़क और भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, धातु और मशीनरी की जानकारी ली। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अच्छी गुणवत्ता की टिकाऊ सड़कों और भवन निर्माण के लिए अमेरिका में प्रचलित नई तकनीकों और उपायों का अध्ययन कर राज्य में लागू करने पर विचार किया जाएगा।     

सितम्बर 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 71

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। घटनास्थल से हथियार और भारी मात्रा में माओवादी सामग्रियां बरामद की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार चिंतागुफा थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम तलाशी अभियान के लिए निकली थी। इसी दौरान तुमालपाड़ के जंगल में घात लगाए बैठे माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक माओवादी मारा गया।

सितम्बर 14, 2024 7:01 अपराह्न

views 68

छत्तीसगढ़ में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी

छत्तीसगढ़ में एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई अब हिन्दी में भी होगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज हिन्दी दिवस पर रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा को हिन्दी में भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल कॉलेजों में हिन्दी पुस्तकोें का वितरण इसी सत्र से शुरू कर दिया जाए। श्री साय ने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा र...