मई 10, 2024 8:33 अपराह्न

views 67

छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग अनुसार कल के बाद वर्षा की गतिविधियांं में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।     

मई 7, 2024 8:45 अपराह्न

views 51

छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका ओडिशा से राजस्थान बनी हुई है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से ...

अप्रैल 8, 2024 7:51 अपराह्न

views 52

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा और उसके आसपास ऊपरी हवा में बना हुआ है। वहीं, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में अधिक मात्रा में नमी आ रही है, जिसके कारण बदली-बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदे...