अक्टूबर 21, 2024 8:30 अपराह्न

views 58

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एच.पी. चन्द्रा ने बताया कि एक निम्नदाब का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर स्थित है। इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और प्रबल होकर अवदाब के रूप में कल सुबह तक परिवर्तित होने की संभावना है।     

सितम्बर 30, 2024 7:24 अपराह्न

views 60

मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ में भारी बारिश होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका कोंकण से दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक बनी हुई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। अगले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इस बीच, स्थानीय प्रभाव से आज दोपहर राजधानी रायपुर के कुछ स्थानों में तेज बारिश हुई।         

सितम्बर 14, 2024 7:20 अपराह्न

views 46

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल 15 सितंबर को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में कल 15 सितंबर को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। भारी वर्षा का मुख्य केन्द्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर स्थित है, जो लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवदाब के आगामी अड़तालीस घंटों में छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से कल प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। 

सितम्बर 4, 2024 7:18 अपराह्न

views 54

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में कल अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। इस बीच, राजधानी रायपुर में आज दोपहर बाद कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।     

अगस्त 30, 2024 7:36 अपराह्न

views 68

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने कल छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बीच, सूरजपुर जिले के कुसमुसी गांव में मवेशी चराने के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 

जून 21, 2024 8:05 अपराह्न

views 74

छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग को छोड़कर शेष सभी संभागों में मानसून प्रभावी हो गया

छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग को छोड़कर शेष सभी संभागों में मानसून प्रभावी हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार तेईस से पच्चीस जून तक वर्षा की गतिविधि में थोड़ी कमी आ सकती है। इसके बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इससे पहले, कल कवर्धा, राजनांदगांव, गरियाबंद और रायपुर में मानसून पूर्व बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कल अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चल...

जून 20, 2024 7:52 अपराह्न

views 77

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग, धमतरी और गरियाबंद के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है। इसके अगले दो से तीन दिनों में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अलावा मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगी उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी चक्रवाती घेरा विस्तारित है। इसके असर से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक...

जून 7, 2024 8:10 अपराह्न

views 51

दक्षिण-पश्चिम मानूसन के छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी

दक्षिण-पश्चिम मानूसन के छत्तीसगढ़ पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार ग्यारह जून तक मानसून बस्तर पहुंचने की संभावना है। दक्षिण बस्तर में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने की खबर है। सुकमा, अंबागढ़ चौकी और कवर्धा में हल्की वर्षा होने के समाचार मिले हैं। रायपुर समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने और अंधड़ चलने की संभावना है।

मई 30, 2024 7:50 अपराह्न

views 60

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तर के समर कैम्प को स्थगित कर दिया गया

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रदेश स्तर के समर कैम्प को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा था।

मई 20, 2024 7:57 अपराह्न

views 64

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिम, उत्तरप्रदेश के ऊपर बनी द्रोणिका के चलते कल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा सहित कुछ जिलों में आज शाम तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के भाड़ी औ...