जून 19, 2024 12:49 अपराह्न

views 123

भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी

  हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद मनोहर लाल खट्टर और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा में शामिल होने के बाद सुश्री किरण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने हरियाणा के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।        

जून 17, 2024 12:46 अपराह्न

views 93

दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली में जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्‍य के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के लोकसभा सांसदों और कई भाजपा नेताओं ने हाथों में तख्तियां और खाली मटके दिखाकर दिल्‍ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पानी की चोरी और कालाबाजारी रोकने में विफल रही है।     इस बीच, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए जल संकट के लिए भाजपा को ही जिम्मेदार बताया है। पार्...

जून 17, 2024 9:36 पूर्वाह्न

views 77

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा की स्थिति का जायजा लेने कोलकाता पहुंचा भाजपा का चार सदस्यीय केंद्रीय दल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद और विप्लव कुमार देब सहित पार्टी के चार सदस्यों का केन्‍द्रीय दल कल शाम कोलकाता पहुंचा। यह दल लोकसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रही हिंसा की स्थिति का जायजा लेगा। कल इस दल ने चुनाव बाद की हिंसा से पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जिन्‍हें कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के निकट एक घर में शरण दी गई है।      श्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि वे वर्ष-2021 में हुए विधानसभा चुनावों और पंचायत चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल...

जून 15, 2024 12:51 अपराह्न

views 72

दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने किया मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में जारी जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर मटकी फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्‍ली भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्‍यवस्‍था के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार शहर में जल संकट के मुद्दे को सुलझाने में नाकाम रही है। कांग्रेस ने भी दिल्‍ली सरकार के खिलाफ 280 जगहों पर मटकी फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व म...

जून 11, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 78

ओडिशा: विधायक दल का नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में भाजपा की बैठक

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल अपना नेता चुनने के लिए आज भुवनेश्वर में बैठक करेगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली नई सरकार कल कार्यभार ग्रहण करेगी।   हाल ही में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक सौ 47 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 78 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।