मई 10, 2024 8:46 अपराह्न

views 61

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के रंका और पलामू जिले के ऊंटारी रोड में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

मई 7, 2024 4:29 अपराह्न

views 72

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मानसून पूर्व बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज से नौ मई तक मॉनसून पूर्व बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटोें के दौरान उत्तर बिहार के अधिकतर हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और अररिया समेत आस-पास के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण बिहार में पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, भागलपुर और खगड़िया समेत आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.के पटेल ने बताया कि इस दौ...

मई 7, 2024 4:23 अपराह्न

views 56

बिहार विधान परिषद में आज 11 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने शपथ ली

बिहार विधान परिषद में आज ग्यारह नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने इन सभी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, भाजपा के मंगल पांडेय, राजद के अब्दुलबारी सिद्धिकी, हम के संतोष कुमार सुमन और भाकपा माले की शशि यादव शामिल हैं।

मई 7, 2024 4:21 अपराह्न

views 47

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए बिहार राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी। अभ्यर्थी नौ मई तक नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण के लिए पच्चीस मई को मतदान होना है। इधर, पाँचवे चरण के मतदान के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इस चरण के लिए बयासी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।