सितम्बर 18, 2024 8:44 अपराह्न

views 39

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिहार में नेशनल पेंशन स्कीम -वात्सल्य योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज पटना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न बैंक के प्रतिनिधि, पीएफआरडीए के अधिकारी और अभिभावक बच्चों के साथ मुख्य समारोह से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जुड़े।    भारतीय स्टेट बैंक के महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि नेशनल पेंशन योजना के अंतर्गत शुरु की गयी वात्सल्य योजना छोटी बचत करने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। एनपीएस वात्सल्य योजना के उदघाटन के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में श्री श्रीवास्तव ने...

सितम्बर 14, 2024 9:18 अपराह्न

views 52

बिहार: मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई

मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना में एनएसएस के स्वयं सेवकों के लिए आज से दो दिन के चयन शिविर की शुरुआत हुई ।इसमें बिहार और झारखंड के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं । Camp में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा ।

सितम्बर 14, 2024 9:00 अपराह्न

views 70

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिहार की प्रगति पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बिहार की प्रगति पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। डॉ. जायसवाल ने कहा कि सरकार के शुरूआती सौ दिनों में केन्द्रीय बजट में बिहार को अंठावन हजार नौ सौ करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई है। वहीं, बिहार को केन्द्रीय करों और शुल्कों के रूप में एक लाख पच्चीस हजार चार सौ चौवालीस करोड़ रूपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि सड़क परियोजनाओं के लिए बिहार को छब्बीस हजार सात सौ दस करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है...

अगस्त 24, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 67

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा है। वहीं, सबौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अस्सी पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इधर, बांका में ओढ़नी नदी पर बना डायर्वजन ध्वस्त होने से राज्य उच्च पथ संख्या पच्चीस पर आवागमन बाधित हो गया है। दूसरी तरफ, नवादा जिले की गोविंदपुर पहाड़ियों पर स्थित ककोलत जलप्रपात में एक बार फिर बाढ़ आ गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि जलप्रपात में अड़तालीस घंटों के दौरान दूसरी बार बाढ़ आई है। वहीं, बीते तीन महीने में ककोलत जलप्रपात...

अगस्त 24, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 46

शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्यालय आने-जाने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया

शिक्षा विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्यालय आने-जाने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नाव की व्यवस्था करने का सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों को आदेश निर्गत किया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय संचालन अवधि को देखते हुये नाव परिचालन की समय तालिका तय की जाए। साथ ही नाव पर लाईफ जैकेट जैसे जीवन रक्षक उपकरण भी उपलब्ध हों। गौरतलब है कि कल पटना के दानापुर स्थित नासरीगंज घाट पर नाव पर चढ़ने के दौरान गंगा न...

जून 14, 2024 9:41 अपराह्न

views 62

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा– लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा। पटना स्थित मुख्यालय में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के साथ लगातार संपर्क में रहने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहने की सलाह दी।

जून 14, 2024 3:47 अपराह्न

views 59

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। वे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विभिन्न विभागों के लिए आगामी एक वर्ष के लिए कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्रियों को प्राथमिकता तय कर विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दियें। साथ ही सात निश्चय-दो के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की भी बात कही है। इधर, आज लगभग तीन महीने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के...

जून 14, 2024 3:29 अपराह्न

views 80

BIHAR: राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का किया तबादला

राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वित्त ...

जून 7, 2024 2:33 अपराह्न

views 63

स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में पैंतालीस हजार पदों पर बहाली करेगा

स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में पैंतालीस हजार पदों पर बहाली करेगा। इसके तहत इक्कीस हजार से अधिक एएनएम और जीएनएम के पद शामिल हैं। इसके अलावा चिकित्सक, नर्स और पारा मेडिकल सहित कई पदों पर नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बहाली प्रक्रिया को चार महीने में पूरा करने का निर्देश दिया है।

जून 7, 2024 2:24 अपराह्न

views 66

प्रदेश के दक्षिणी भागों में शुष्क पहुआ हवा और आर्द्रता में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी से जन-जीवन प्रभावित

प्रदेश के दक्षिणी भागोें में शुष्क पहुआ हवा और आर्द्रता में बढ़ोतरी होने से उमस भरी गर्मी से जन-जीवन प्रभावित है। वहीं, अधिकतर स्थानों पर तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान इकतालीस दशमलव एक डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, राजधानी पटना का अधिकतम तापमान उनचालीस डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक एस.के. पटेल ने बताया कि अगले अड़तालीस घंटों के ...