मई 30, 2026 8:11 अपराह्न

views 7

महाराष्ट्र के चिचपल्ली के बीआरटीसी को बांस प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की मिली मंजूरी

महाराष्ट्र के चिचपल्ली स्थित बांस अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र - बी.आर.टी.सी को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद - ए.आई.सी.टी.ई से 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से बांस प्रौद्योगिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। बी.आर.टी.सी भारत का पहला संस्थान बन गया है, जिसे बांस प्रौद्योगिकी में स्वतंत्र डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। मुंबई स्थित महाराष्ट्र राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध इस पाठ्यक्रम में 60 विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति दी गई है। बी.आर.टी....